फिलीपींस में कालमेगी तूफान का कहर, 241 लोगों की मौत; राष्ट्रपति ने घोषित की इमरजेंसी

98 0

फिलीपींस में कालमेगी तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान की वजह से 241 लोगों की मौत हो चुकी है। कई इलाकों में भारी मलबा नजर आ रहा है। राहत और बचाव का काम लगातार जारी है।

Philippines Typhoon Kalmaegi: फिलीपींस में आए शक्तिशाली तूफान कालमेगी ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं। हालात को देखते हुए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तूफान के कारण कई लोगों तक अब भी मदद नहीं पहुंच पाई है। रेड क्रॉस को सैकड़ों कॉल्स आई हैं जिनमें लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं।

फिलीपींस की सेना ने क्या कहा?

फिलीपींस की सेना ने कहा है कि मृतकों में वो 6 लोग भी शामिल हैं जो कालमेगी से प्रभावित प्रांतों को मानवीय सहायता पहुंचाने जा रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर में सवार थे। हेलीकॉप्टर मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया था। हेलीकॉप्टर दक्षिणी अगूसन डेल सूर प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ा तूफान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कालमेगी तूफान दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 130 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। नागरिक सुरक्षा कार्यालय के उप प्रशासक और प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश मौतें मध्य प्रांत सेबू में हुई हैं, जहां तूफान कारण अचानक बाढ़ आ गई और नदियां उफान पर पहुंच गईं। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ के कारण आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिसकी वजह से घबराए लोगों को घरों की छत पर शरण लेनी पड़ी।

सेबू में कुदरत का कहर!

सेबू की गवर्नर ने पामेला बारिकुआट्रो ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि तूफान से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन इस दौरान अचानक बाढ़ आ गई। सेबू 24 लाख से अधिक आबादी वाला प्रांत है। यह शहर अब भी 30 सितंबर को आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से उबर रहा था, जिसमें कम से कम 79 लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे।

सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाए गए लोग

गवर्नर बारिकुआट्रो ने बताया कि भूकंप से विस्थापित उत्तरी सेबू के हजारों निवासियों को तूफान आने से पहले अस्थायी तंबुओं से निर्मित आश्रय स्थलों तक ले जाया गया था। भूकंप से तबाह हुए उत्तरी कस्बों में कालमेगी के कारण आई बाढ़ का असर कम हुआ है।

Related Post

“जेडी वांस पर उठा अजीब सवाल—परिवार को भारत भेजने की चर्चा क्यों?”?

Posted by - December 8, 2025 0
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने कहा है कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर हो रहा प्रवास “अमेरिका ड्रीम (सपने)”…

कौन है प्रवीण कपूर, जिसकी थी इंटरपोल को तलाश; ED के अनुरोध पर अमेरिका ने भारत में किया डिपोर्ट

Posted by - November 7, 2025 0
अमेरिकी अधिकारियों ने ईडी के अनुरोध और इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के बाद प्रवीण कुमार कपूर को भारत…

PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बड़ी बैठक, इस समस्या के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे भारत और इट

Posted by - November 24, 2025 0
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित जी-20 सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के…

पैदा होते ही इस बच्चे का नाम गिनीज बुक में हुआ दर्ज, पहली बार देखकर डॉक्टर भी रह गए थे हक्के बक्के

Posted by - November 18, 2025 0
क्या आपको पता है दुनिया के सबसे प्रीमैच्योर यानी समय से पहले जन्मे बच्चे का खिताब किसके नाम है? सिर्फ…

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान, “मैं वास्तव में चाहता हूं कि मेरी पत्नी उषा ‘हिंदू धर्म’ छोड़कर ‘ईसाई’ बन जाएं”

Posted by - October 31, 2025 0
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी को हिंदू से ईसाई बनाना चाहते हैं। उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *