दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी: एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी गड़बड़ी से 80 से अधिक उड़ानें प्रभावित

87 0

इस हफ़्ते की शुरुआत में, हवाई अड्डे ने स्वीकार किया था कि कुछ एयरलाइनों को तकनीकी खराबी के कारण चेक-इन प्रक्रिया में रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान संचालन में तकनीकी समस्या आ गई है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल का सर्वर डाउन है. सर्वर डाउन होने की वजह से कई विमानों के संचालन में दिक्कत आ रही है. इस समस्या के कारण 80 से अधिक विमान प्रभावित
हुए हैं. इसके कारण डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों असर पड़ रहा है. सुबह से ही सर्वर डाउन है. कल शाम को भी सर्वर डाउन होने की वजह से 20 से अधिक विमान को टेक ऑफ करने में समस्या आई थी. स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है.

एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी समस्या के कारण देरी हो रही है, जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा का समर्थन करता है. कंट्रोलर उड़ान योजनाओं को मैन्युअली प्रोसेस कर रहे हैं, जिससे कुछ देरी हो रही है. तकनीकी टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रही हैं. हम सभी यात्रियों और संबंधित पक्षों की समझ और सहयोग की सराहना करते हैं.”

एयर इंडिया के यात्री ने बताया

एयर इंडिया के चालक दल ने यात्रियों को बताया, “परिचालन जल्द ही सामान्य होने की उम्मीद है.” विमान में सवार एक यात्री ने आईएएनएस को बताया कि विमान आधे घंटे से ज़्यादा समय से रनवे पर इंतज़ार कर रहा था और चालक दल ने एटीसी सिस्टम में तकनीकी खराबी को देरी का कारण बताया था. कथित तौर पर इस गड़बड़ी के कारण कुछ समय के लिए आगमन और प्रस्थान दोनों पर असर पड़ा, जिससे बोर्डिंग गेट पर भीड़भाड़ हो गई.

स्पाइस जेट ने दी जानकारी

स्पाइस जेट ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली में एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) की भीड़ के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे http://spicejet.com/#status के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति पर नज़र रखें.”

Related Post

देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा उत्तराखंड’, रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र में बोले सीएम धामी

Posted by - November 6, 2025 0
सीएम धामी ने उत्तराखंड की स्थापना को लेकर चले आंदोलन और संघर्ष की पृष्ठभूमि का जिक्र किया वहीं पिछली और…

विदेशी बैंक अकाउंट या एसेट्स छिपाए हैं? 1 जुलाई से शुरू होगी सरकार की नई स्कीम, जुर्माने और जेल से मिल सकती है राहत

Posted by - June 16, 2026 0
विदेश में बैंक खाता, शेयर या अन्य संपत्ति रखने वाले भारतीय करदाताओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देने…

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष तलब; जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी

Posted by - June 19, 2026 0
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर हलचल मचा दी है।…

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अदालत की निगरानी में जांच और फॉरेंसिक ऑडिट की मांग

Posted by - June 20, 2026 0
अयोध्या स्थित Shri Ram Janmabhoomi Mandir में चढ़ावे और दान राशि में कथित अनियमितताओं का मामला अब देश की सर्वोच्च…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *