25 करोड़ खर्च होंगे! दिल्ली में अब कब होगी कृत्रिम बारिश? क्लाउड सीडिंग पर IIT कानपुर निदेशक ने बताया आगे का एक्शन प्लान

81 0

Artificial Rain In Delhi: दिल्ली में आर्टीफीशियल रेन के लिए मंगलवार को क्लाउड सीडिंग कराई गई। हालांकि बादलों में नमी कम होने के कारण बारिश नहीं देखने को मिली, लेकिन आगे का प्लान तैयार है।

नई दिल्ली:

Cloud Seeding in Delhi: जहरीली हवा से हांफ रही दिल्ली में मंगलवार को क्लाउड सीडिंग के जरिये कृत्रिम वर्षा कराने का प्रयास किया गया। हालांकि इसमें उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली। बुराड़ी, भोजपुर से लेकर मयूर विहार तक खास विमान के जरिये बादलों के बीच खास केमिकल सॉल्यूशन डाला गया, लेकिन बादलों में कम नमी के कारण नोएडा के कुछ स्थानों को छोड़कर बरसात नहीं हुई। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि राजधानी में क्लाउड सीडिंग के 7 ट्रायल और होंगे। अभी दो ट्रायल हुए हैं, लेकिन बादलों की आर्द्रता कम होने से ट्रायल फिलहाल नहीं हो रहा है.दो ट्रायल के दौरान कुछ बारिश नोएडा के आसपास हुई है, लेकिन ज़्यादातर जगहों पर बरसात नहीं हुई। आज बादलों की नमी केवल 15-20 फीसदी है, जैसे ही बादलों की सांद्रता बढ़ती है तब ये ट्रायल दोबारा होगा। वहीं आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के निदेशक डॉ. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि पूरे सर्दी के सीजन में क्लाउड सीडिंग पर 25 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं, लेकिन प्रदूषण के खिलाफ जंग को देखते हुए यह ज्यादा नहीं है।

अग्रवाल ने कहा, बादलों में नमी करीब 15 फीसदी ही थी। लेकिन फिर भी हमने बहुत अच्छी तरीके से अच्छी क्लाउड सीडिंग कराई। 15 जगहों पर मेजरमेंट इक्विपमेंट लगाए हुए थे।सीडिंग के बाद पता चला कि पीएम 2.5 और पीएम 10 में 6 से 10 फीसदी कमी आई है. कम नमी के बावजूद हम क्लाउड सीडिंग करते हैं तो थोड़ा असर प्रदूषण पर जमीन पर दिखता है।ऐसा ही हम भविष्य में और डेटा इकट्ठा करेंगे ताकि क्लाउड सीडिंग बेहतर हो पाए।

दिल्ली से होगी उड़ान, कम आएगा खर्च
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्लाउड सीडिंग के लिए फ्लाइट कानपुर से दिल्ली गई थी और इस कवायद में करीब 60 लाख रुपये खर्च आया था। हम नियमित तौर पर दिल्ली के आसपास किसी एयरपोर्ट से करेंगे तो कास्ट कम हो जाएगी।आज सीडिंग कास्ट के हिसाब से देखा जाए तो 300 वर्ग फीट में लागत 60 लाख रुपये के आसपास है। 20 हजार प्रति वर्ग फीट यानी एक हजार किलोमीटर में दो करोड़ रुपये खर्च हो जाएंगे।

Related Post

Anta Bypoll Result 2025: मंत्री होटलों में रहे, कार्यकर्ता ‘मुंह दिखाई’ में व्यस्त! अंता में BJP की हार का सबसे बड़ा कारण, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Posted by - November 15, 2025 0
Pramod Jain Bhaya Won Anta By Election: प्रमोद भाया के सामने बीजेपी की रणनीति कारगर नहीं रही. सियासी जानकार अंता…

भारत आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों के साथ समान व्यवहार करता रहेगा, चीन के साथ संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Posted by - November 18, 2025 0
सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सोमवार को पाकिस्तान को दिए संदेश में कहा कि भारत आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों…

‘RJD के अंधकार युग और NDA के विकास युग के बीच चुनावी मुकाबला’, पटना में बोले जेपी नड्डा

Posted by - November 1, 2025 0
JP Nadda in Bihar: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए…

पटेल की जयंती पर हर साल 26 जनवरी की तरह ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने होगी परेड- अमित शाह

Posted by - October 30, 2025 0
कांग्रेस पर तंज कसते हुए शाह ने कहा दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सरदार पटेल…

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने से 25 दिन दूर PM मोदी, 9 जून को बन सकता है नया इतिहास

Posted by - May 15, 2026 0
नई दिल्ली: भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में जल्द एक नया इतिहास बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *