बिहार की हॉट सीट कहलगांव… NDA और महागठबंधन दोनों बागियों से परेशान, क्या कहता है समीकरण

82 0

कहलगांव बिहार में उन गिनी चुनी सीटों में से एक है, जहां चौतरफा लड़ाई है. यहां महागठबंधन से राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में हैं. तो दूसरी ओर एनडीए में जदयू प्रत्याशी के खिलाफ बीजेपी विधायक ताल ठोंक रहे हैं.

कहलगांव (भागलपुर):

Kahalgaon Assembly Seat: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भागलपुर में भी चुनाव होना है. भागलपुर की एक विधानसभा सीट है- कहलगांव. इस सीट की चर्चा इस चुनाव में खूब हो रही है. कारण यहां NDA और महागठबंधन दोनों बागियों से परेशान है. दरअसल कहलगांव बिहार में उन गिनी चुनी सीटों में से एक है, जहां चौतरफा लड़ाई है. कहलगांव वो सीट है, जहां से कांग्रेस से अपने समय के बड़े नेता सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश JDU के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. यहां महागठबंधन में भी फूट है तो JDU बागी से परेशान है.

NTPC के लिए चर्चित है कहलगांव

भागलपुर का कहलगांव NTPC थर्मल पावर के लिए जाना जाता है. कहलगांव के NTPC की 2340 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है. एनटीपीसी की वजह से यहां ट्रकों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क और जाम की समस्या गंभीर है. यह विक्रमशिला के निकट स्थित है, जो पाल वंश के दौरान नालंदा के साथ-साथ दुनिया भर में बौद्ध शिक्षा का एक प्रसिद्ध केंद्र था.

9 बार विधायक रहे सदानंद सिंह के बेटे है JDU प्रत्याशी

सदानंद सिंह कहलगांव से 9 बार विधायक रहे. जिसमें 8 बार कांग्रेस से और एक बार निर्दलीय. अब उनकी विरासत को बढ़ाने उनके बेटे मैदान में उतरे हैं. शुभानंद पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे. मगर इस बार जेडीयू के टिकट पर लड़ रहे हैं.

कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया है. यही वजह है कि एनडीए ने पूरी ताकत लगा रखी है. यहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान सहित कई बड़े नेताओं की जनसभाएं हो चुकी है.

शुभानंद के खिलाफ बीजेपी के पवन यादव मैदान में उतरे

शुभानंद मुकेश पेशे से इंजीनियर हैं उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं. उनके खिलाफ कहलगांव सीट पर तीन और प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से यहां के विधायक पवन यादव भी हैं. जो बीजेपी से 2020 में रिकार्ड मतों से जीते थे. मगर इस बार टिकट ना मिलने पर बागी हो गए हैं, और पूरे दमखम के साथ डटे हुए हैं.

Related Post

”हिंदू भारत का प्राण, तभी हो रही उसे तोड़ने की कोशिश”, RSS सरसंघचालक मोहन भागवत का बड़ा बयान

Posted by - November 15, 2025 0
RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदू समाज को चेताया है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो भारत को बढ़ने…

अगर मंत्रियों के बच्चे कुछ गलत करते हैं तो…’, पुणे जमीन घोटाले पर आया अन्ना हजारे का बयान

Posted by - November 8, 2025 0
पुणे का जमीन घोटाला महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे के सह-स्वामित्व वाली एक कंपनी से जुड़ा है।…

प्रशांत किशोर की जनसुराज वोट शेयर में कांग्रेस को दे सकती है मात? एग्जिट पोल्स में क्यों किया गया ऐसा दावा, पढ़ें

Posted by - November 13, 2025 0
बिहार चुनाव को लेकर जितने भी एग्जिट पोल्स आए हैं उनके मुताबिक एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख…

सिपाही भर्ती परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, मुंगेर से 15 गिरफ्तार

Posted by - June 11, 2026 0
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और डमी कैंडिडेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने…

देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा उत्तराखंड’, रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र में बोले सीएम धामी

Posted by - November 6, 2025 0
सीएम धामी ने उत्तराखंड की स्थापना को लेकर चले आंदोलन और संघर्ष की पृष्ठभूमि का जिक्र किया वहीं पिछली और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *