एक्ट्रेस नेहा शर्मा का भागलपुर में रोड शो, जनता से पिता को वोट देने की अपील की

77 0

नेहा शर्मा का पूरे रूट पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक फूलमालाओं से स्वागत किया. रोड शो के दौरान कई स्थानों पर महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जो कांग्रेस पार्टी के प्रति एकजुटता का प्रदर्शन कर रही थी.

भागलपुर:

मशहूर फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा ने अपने पिता और महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में एक रोड शो किया, जिसने शहर में जबरदस्त उत्साह भर दिया. नेहा शर्मा ने भागलपुरवासियों से भावनात्मक अपील की कि वे इस बार भी उनके पिता को भारी मतों से विजयी बनाकर, भागलपुर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें. रोड शो की शुरुआत सुबह 2:00 बजे बुढ़ानाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेने के बाद हुई.

नेहा शर्मा के रोड शो में उमड़ी भीड़

इसके बाद नेहा शर्मा एक खुले वाहन में सवार होकर निकलीं, जहां उन्होंने हजारों मतदाताओं का गर्मजोशी से अभिवादन स्वीकार किया. इस रोड शो में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जो हाथों में पार्टी का झंडा लिए ‘अजीत शर्मा जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी अमर रहे’ के नारे लगा रहे थे. रोड शो का रूट बुढ़ानाथ से शुरू हुआ और नया बाजार, सराय चौक, विश्वविद्यालय रोड, साहेबगंज, नरगा चौक, विषहरी स्थान, चम्पानगर, तांती बाजार रोड, मदनीनगर गोलम्बर से गुजरा.

नेहा शर्मा की जनता से ये अपील

इसके बाद थाना चौक नाथनगर, केबी लाल रोड, टमटम चौक, परवत्ती चौक, तातारपुर चौक, कोतवाली, खलीफाबाग चौक, घंटाघर चौक होते हुए अभी भी जारी है. नेहा शर्मा ने जनता से सीधे जुड़ते हुए कहा, “भागलपुर की जनता मेरे पिता पर हमेशा स्नेह और आशीर्वाद बरसाती आई है. उन्होंने यहां के विकास और लोगों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मैं भागलपुर की बेटी होकर आप सबसे निवेदन करती हूं कि इस बार भी कांग्रेस को और मेरे पिता अजीत शर्मा जी को विजयी बनाएं.”

Related Post

Bihar Elections: बुर्का, हिजाब या पल्‍लू में आने वाली महिलाओं की पोलिंग बूथ पर कैसे हो रही पहचान, महिला मतदानकर्मी ने ही बताया

Posted by - November 11, 2025 0
Bihar Burqa Voting Rules 2025: बिहार चुनाव में बुर्का, हिजाब या पल्‍लू ओढ़कर आने वाली महिलाओं की पहचान कैसे होती…

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

Posted by - November 10, 2025 0
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन गहन चर्चा के बाद किया गया है। हमने यह सुनिश्चित किया…

ममता बनर्जी के किले में PM मोदी की एंट्री, बंगाल-असम को मिलेगी बड़ी सौगात

Posted by - December 20, 2025 0
साल 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा राजनीतिक रूप…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *