Bihar Chunav: बंपर वोटिंग किसे दे रही ‘चोट’ और किसकी लगा रही ‘नैया पार’? चुनावी पंडितों की राय

84 0

बिहार में पहले चरण के बंपर मतदान ने सभी कोक चौंका दिया है. 75 साल बाद पड़े इस रिकॉर्ड तोड़ मतदान को अब चुनावी चाणक्य और सियासी दल डिकोड करने की कोशिशों में जुटे हैं. NDTV से बातचीत में, चुनावी विशेषज्ञ सतीश के सिंह और वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी ने इसकी वजहें बताई हैं.

पटना:

बिहार में पहले चरण के बंपर मतदान ने सभी को चौंका दिया है. 75 साल बाद पड़े इस रिकॉर्ड तोड़ मतदान को अब चुनावी चाणक्य और सियासी दल डिकोड करने की कोशिशों में जुटे हैं. आखिर यह भारी मतदान किसे नुकसान पहुंचा रहा है और किसे सत्ता तक ले जा सकता है? NDTV से बातचीत में, चुनावी विशेषज्ञ सतीश के सिंह और वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी ने इसकी वजहें बताई हैं और अपनी राय साझा की है.

चुनावी विशेषज्ञ सतीश के सिंह की राय

सतीश के सिंह के अनुसार, “बिहार में पिक्चर अभी बाकी है.” उनका मानना है कि मोटे तौर पर देखा जाए तो मुकाबला करीबी है, खासकर पहले चरण के 9 जिलों के वोटिंग प्रतिशत इस ओर इशारा कर रहे हैं.

नीतीश फैक्टर कर रहा काम

बंपर वोटिंग के पीछे निश्चित तौर पर नीतीश फैक्टर है. उन्होंने कहा कि महिला वोटरों पर नीतीश कुमार का वर्चस्व रहा है. उनका बूथ तक पहुंचना अहम है.

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी ने बंपर वोटिंग के पीछे तीन मुख्य कारण बताए हैं:

पहला कारण: ‘SIR’ से लोगों की उत्सुकता बढ़ी, जिससे वे मतदान के लिए निकले.

दूसरा कारण: ‘SIR’ से वोटों की संख्या कम हुई, जिसके कारण जाहिर है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ गया.

तीसरा कारण: प्रशांत किशोर का फैक्टर: उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का फैक्टर भी हो सकता है. यह अलग बात है कि उनके खाते में क्या आता है, लेकिन उन्होंने कितने वोटरों को खींचा है, यह भी देखने वाली बात है.

सीटों का दिलचस्प समीकरण

विजय त्रिवेदी ने कुछ दिलचस्प आंकड़े भी सामने रखे. उन्होंने कहा, “आरजेडी के असर वाली सीटों पर वोटों का इजाफा हुआ है. लेकिन क्या नीतीश कुमार के साथ खड़ी महिला वोटर बूथ तक पहुंची हैं? यह एक महत्वपूर्ण सवाल है. बीजेपी के असर वाली सीटों पर वोट उतना नहीं बढ़ा है. यह आंकड़ा भी दिलचस्प है.” त्रिवेदी ने कहा कि अक्सर बढ़ा हुआ मतदान बदलाव के लिए जाना जाता है, लेकिन कई बार वह सत्ता के पक्ष में भी जाता है

Related Post

”हिंदू भारत का प्राण, तभी हो रही उसे तोड़ने की कोशिश”, RSS सरसंघचालक मोहन भागवत का बड़ा बयान

Posted by - November 15, 2025 0
RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदू समाज को चेताया है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो भारत को बढ़ने…

बिहार चुनाव नतीजे : कांग्रेस अपने सबसे ख़राब प्रदर्शन की ओर ; राहुल के ‘वोट चोरी’ वाले दावे पर कोई भरोसा नहीं

Posted by - November 14, 2025 0
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी बिहार में हाल के वर्षों में अपनी सबसे बड़ी गिरावट का सामना कर रही है, शुरुआती…

‘RJD के अंधकार युग और NDA के विकास युग के बीच चुनावी मुकाबला’, पटना में बोले जेपी नड्डा

Posted by - November 1, 2025 0
JP Nadda in Bihar: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र में एनडीए…

महागठबंधन कल जारी करेगा अपना घोषणापत्र, तेजस्वी के ‘वक्फ बिल’ बयान पर गर्माया चुनाव

Posted by - October 27, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लालू प्रसाद यादव के जंगल राज का मुद्दा बनाया है तो आरजेडी ने वक्फ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *