शेख हसीना ने मीडिया से बात क्यों की… बांग्लादेश ने भारत के सामने उठाया सवाल तो नई दिल्ली से मिला तगड़ा जवाब

97 0

पिछले कुछ दिनों में, शेख हसीना ने कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और भारतीय मीडिया संस्थानों को इंटरव्यू दिए हैं. इसपर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई है.

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ढाका में भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुख्यधारा के भारतीय मीडिया के साथ बातचीत पर ‘‘गंभीर चिंता” व्यक्त की. 78 साल कीं हसीना पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए देशव्यापी हिंसक प्रदर्शनों के बाद पांच अगस्त को बांग्लादेश छोड़कर भारत चली गईं थीं. तब से उन पर कई मामले चल रहे हैं. हसीना के समर्थकों का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं.

बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने एक उच्चस्तरीय अज्ञात राजनयिक सूत्र के हवाले से बताया, ‘विदेश मंत्रालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त पवन बाधे को तलब किया और फरार प्रधानमंत्री शेख हसीना को मुख्यधारा के भारतीय मीडिया से बातचीत करने की भारत सरकार द्वारा अनुमति दिए जाने पर बांग्लादेश की गंभीर चिंता से औपचारिक रूप से अवगत कराया.’

पिछले कुछ दिनों में, हसीना ने कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और भारतीय मीडिया संस्थानों को इंटरव्यू दिए हैं.

समाचार एजेंसी के अनुसार, भारतीय राजनयिक से भारत को बांग्लादेश के इस अनुरोध से अवगत कराने को कहा गया है कि हसीना की मीडिया तक पहुंच तुरंत बंद की जाए. यह पता चला है कि बांग्लादेश को बताया गया कि भारत में मीडिया स्वतंत्र है और सरकार इसके कामकाज में दखल नहीं देती.

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कथित तौर पर कहा कि मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहीं हसीना को शरण देना और उन्हें बांग्लादेश में नफरत फैलाने एवं आतंकी कृत्यों की वकालत करने का मंच प्रदान करना दोनों देशों के बीच रचनात्मक द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में मददगार नहीं है.

Related Post

ईरान ने ‘आपराधिक तत्वों द्वारा दुरुपयोग’ के बाद भारतीयों के लिए वीज़ा छूट निलंबित की; विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Posted by - November 18, 2025 0
विदेश मंत्रालय के अनुसार, ईरान ने आम भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट सुविधा को निलंबित कर दिया है ।…

जापान की PM का ताइवान पर बयान और भड़का चीन, अपने नागरिकों से जापान यात्रा से बचने को कहा, जानें पूरा मामला

Posted by - November 15, 2025 0
टोक्यो स्थित चीनी दूतावास ने शुक्रवार देर रात को सोशल मीडिया पर लिखा कि हाल ही में जापान के नेताओं…

धरती पर स्वर्ग होगी NEOM सिटी! सऊदी में बन रहे ‘भविष्य के शहर’ की सुविधाएं चौंकाने वालीं

Posted by - October 24, 2025 0
प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा उद्देश्य यही है कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को तेल पर मौजूदा निर्भरता से हटाकर उसमें…

ईरान संकट पर चीन की भूमिका बढ़ाने की कोशिश, ट्रंप-शी बैठक से पहले रुबियो का बड़ा बयान

Posted by - May 14, 2026 0
अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान संकट के समाधान में चीन को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए…

समंदर में मिली 3200 साल पुरानी रहस्यमयी दुनिया! 2700 से ज्यादा जीवों ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

Posted by - June 26, 2026 0
दक्षिण चीन सागर में वैज्ञानिकों ने समुद्र की गहराइयों में छिपी एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया की खोज की है, जिसने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *