शुरुआती रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 180 सीटों से ज्यादा पर बढ़त

87 0

बिहार में विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 122 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। इसके साथ ही फिलहाल एनडीए ने शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

पटना: बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह आठ बजे से ही मतों की गणना जारी है। इस बीच बिहार में एक बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनती नजर आ रही है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में एडीए ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। अभी शुरुआती रुझानों की बात करें तो एनडीए ने बहुमत के लिए 122 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए ने अभी 122 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। फिलहाल मतों की गणना जारी है। एनडीए को अभी और अधिक सीटों पर बढ़त मिल सकती है।

बिहार में जीत का जादुई आंकड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटों की गिनती 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। आज शाम तक ही चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। फिलहाल मतो की गणना जारी है और अभी तक के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 122 से ज्यादा सीटों पर बढ़त दर्ज कर ली है। फिलहाल शुरुआती रुझानों की बात करें तो यहां बिहार में एक बार फिर एनडीए को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है और महागठबंधन पिछड़ती दिखाई दे रही है। बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।

बिहार में मतगणना आज

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ। दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की जनता ने छप्पर फाड़ कर मतदान किया। इसके अलावा आज नतीजों का दिन है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। हालांकि यह भी थोड़ी ही देर में तय हो जाएगा।

Related Post

कांग्रेस का डीएनए ही भारत विरोधी’, मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार देने पर भड़की बीजेपी

Posted by - November 21, 2025 0
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी पुरस्कार को लेकर कांग्रेस भाजपा के निशाने पर आ गई है। बीते बुधवार कांग्रेस की संसदीय…

पार्लियामेंट में कुत्ता लाने पर खड़े हुवे सवाल तो भड़कीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, जानें क्या कहा

Posted by - December 1, 2025 0
संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की गाड़ी में एक कुत्ता दिखाई दिया. इस पर हुए सवालों से…

बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश

Posted by - July 24, 2026 0
बिहार में बढ़ते राजनीतिक तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *