दिसंबर में गाड़ियों की ‘महा-लॉन्चिंग’! Maruti और Kia की ये नई कारें मचाएंगी तहलका

93 0

आप भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पैसे तैयार रखिए क्योंकि अगले महीने कई नई गाड़ियां सड़कों पर राज करने आ रही हैं. दिसंबर में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और किआ की नई एसयूवी को उतारा जा सकता है |

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है. इस एसयूवी को 49kWh और 61kWh दो बैटरी ऑप्शन्स में उतारा जा सकता है. 17 से 22.5 लाख रुपए तक की कीमत में इस एसयूवी को उतारा जा सकता है और ये गाड़ी सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है |

एसयूवी सेगमेंट में टाटा सफारी का बड़ा नाम है, कंपनी अगले महीने 9 दिसंबर को इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है |

टाटा की सफारी के साथ हैरियर के पेट्रोल वर्जन को भी 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इसे कौन से इंजन के साथ उतारा जाएगा |

नेक्स्ट जेनरेशन किआ सेल्टोस का 10 दिसंबर को ग्लोबल डेब्यू और 2026 के शुरुआत में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा |

Related Post

विनफ़ास्ट भारत में अपने विस्तार की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है

Posted by - October 25, 2025 0
वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफ़ास्ट भारत में अपने विस्तार की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। कंपनी…

Maruti की सस्ती इलेक्ट्रिक कार ₹10 लाख से कम में होगी लॉन्च! 315Km तक की रेंज, Tata Tiago EV को देगी टक्कर

Posted by - September 2, 2026 0
Maruti Suzuki भारत में अपनी नई छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *