भारत में इतनी होगी Vivo के सबसे धांसू कैमरा फोन कीमत, लॉन्च से पहले खुला राज

81 0

स्मार्टफोन ब्रांड वीवो अपनी प्रीमियम X300 Series को इंडिया में 2 दिसंबर को लॉन्च करने जा रहा है और इससे पहले ही इसकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X300 का बेस मॉडल भारत में 74,999 रुपये से शुरू हो सकता है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 80,999 रुपये तक जा सकती है. X300 Series सीधे OnePlus 15 को टक्कर देने वाली है. इसके साथ ही Vivo का Telephoto Extender Kit भी लगभग 20,999 रुपये में मिल सकता है |

 

Vivo X300 Series की लीक कीमतें और OnePlus 15 से मुकाबला

टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक Vivo X300 के 12GB+256GB वेरिएंट की संभावित कीमत 74,999 रुपये हो सकती है, जबकि 16GB+512GB वेरिएंट 80,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है. बॉक्स प्राइस 89,999 रुपये दिखाया गया है, लेकिन सेल के दौरान कीमत कम रहने की उम्मीद है. इस कीमत पर Vivo X300 सीधा OnePlus 15 को चुनौती देगा, जो इसी प्रीमियम सेगमेंट में आता है. कंपनी 2 दिसंबर को X300 और X300 Pro दोनों मॉडल पेश करेगी |

Telephoto Extender Kit की कीमत और फीचर्स भी लीक

Vivo के खास Telephoto Extender Kit की कीमत भी सामने आ गई है, जो 20,999 रुपये बताई जा रही है. इसमें Zeiss 2.35x टेलीकन्वर्टर लेंस शामिल होंगे, जो फोन की ऑप्टिकल जूम क्वालिटी को बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं. यह एक्सेसरी NFC सपोर्ट के साथ आती है, जो डिटेक्ट होते ही कैमरे में Teleconverter Mode ऑन कर देती है. फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह बड़ा एड-ऑन साबित हो सकता है |

भारत के लिए नया Summit Red कलर और ताकतवर हार्डवेयर

एक अलग लीक में X300 Series के लिए India-exclusive Summit Red कलर का जिक्र किया गया है. ग्लोबल वेरिएंट में Mist Blue और Phantom Black मिलते हैं, जबकि Pro मॉडल Dune Brown में भी आता है. हार्डवेयर की बात करें तो दोनों मॉडल MediaTek Dimensity 9500 3nm चिपसेट, VS1 Pro Imaging चिप और V3 Plus Imaging चिप के साथ लॉन्च होंगे. फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा और पूरी स्पेसिफिकेशन लिस्ट लॉन्च इवेंट में जारी की जाएगी |

Related Post

जीएम-फ्री इंडिया ने जीनोम-संपादित धान को बताया ‘वैज्ञानिक धोखाधड़ी’, आईसीएआर और कृषि मंत्रालय पर गंभीर आरोप

Posted by - October 30, 2025 0
देश के प्रमुख कृषि अनुसंधान संस्थान आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) और कृषि मंत्रालय पर एक गंभीर विवाद खड़ा हो…

मकड़ी के जाले की सजावट से शिकार का पता लगाने में मदद मिलने की रहस्यमयी खोज

Posted by - November 1, 2025 0
नई दिल्ली, 1 नवंबर 2025:  प्रकृति के रहस्यों को उजागर करने वाली एक नई वैज्ञानिक खोज ने मकड़ियों के जालों…

सैम ऑल्टमैन का नया दांव: Merge Labs देगा Neuralink को सीधी टक्कर, अब बिना सर्जरी ‘सोच से मशीन कंट्रोल’ संभव

Posted by - October 27, 2025 0
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने एक नया ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) स्टार्टअप Merge Labs लॉन्च किया है, जो एलन मस्क…

मेटा में बड़ा बदलाव: विशाल शाह बने एआई उत्पाद प्रबंधन के प्रमुख, जुकरबर्ग ने सौंपी नई जिम्मेदारी

Posted by - October 28, 2025 0
मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक. ने अपने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मिशन को नई गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।…

एप्पल वॉच ने मेरी जान बचाई” — मध्य प्रदेश के युवक साहिल की कहानी बनी मिसाल

Posted by - November 1, 2025 0
मध्य प्रदेश के नैनपुर के 26 वर्षीय चावल व्यापारी साहिल के लिए एक सामान्य बुधवार का दिन जीवन बदल देने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *