इन खिलाड़ियों को अब मिलना चाहिए टीम में मौका’, पहले टेस्ट में हार के बाद सुनील गावस्कर हुए आगबबूला

98 0

Kolkata Pitch controversy: गावस्कर ने माना है कि भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं जिससे उन्हें  चुनौतीपूर्ण पिच पर बैटिंग करने में परेशानी आती है.

Sunil Gavaskar on Gautam Gambhir: कोलकाता की पिच को लेकर बवाल मचा हुआ है. पूर्व क्रिकेटर लगातार पिच को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं, अब महान कप्तान सुनील गावस्कर ने कोलकाता की पिच पर बयान दिया है. सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर की समर्थन किया है, लेकिन उन्होंने खिलाड़ियों पर भी निशाना साधा है. गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को फटकार लगाई है. स्‍पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए गावस्कर ने माना है कि भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं जिससे उन्हें  चुनौतीपूर्ण पिच पर बैटिंग करने में परेशानी आती है.

गावस्कर ने कहा, “हमारे बहुत से खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते.अगर आप घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, तो आपको ऐसी पिचों पर खेलने का मौका मिलेगा, है ना? क्योंकि घरेलू स्तर पर भी, टीमें अंक हासिल करने की कोशिश करती हैं ताकि वे रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर सकें, जिसका मतलब है कि ऐसी पिचें होंगी जहां गेंद थोड़ी पकड़ और टर्न लेगी.”

सुनील गावस्कर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, “लेकिन हमारे कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं करते हैं. हमारे मौजूदा खिलाड़ियों में से कोई भी नहीं, यह सवाल आज भी है कि, हमारे कितने मौजूदा खिलाड़ी वाकई रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार हैं?”

घरेलू क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को मिले जगह- सुनील गावस्कर

गावस्कर खिलाड़ियों के ‘वर्कलोड मैनेजमेंट’ को लेकर भी अपनी राय गी और कहा,  “वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण रणजी ट्रॉफी मैच मिस करना भी आपके लिए एक्सक्यूज की बात नहीं हो सकती है.  वे खेलना ही नहीं चाहते. वे रणजी ट्रॉफी में तभी खेलना चाहते हैं जब वे फॉर्म में न हों.  वरना, वे खेलना नहीं चाहते.  यही जवाब है.”

गावस्कर ने चयनकर्ताओं को सलाह भी दी और कहा कि, आपको अब ऐसे ही खिलाड़ियों का चयन करना चाहिए जो घरेलू क्रिकेट सक्रिय रूप से खेलते हैं. अगर आपने ऐसी ही पिच तैयार करवाई जिसपर टर्न है तो आपको उन खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहिए जो घरेलू क्रिकेट खेलते हो,  हमें असल में ऐसे खिलाड़‍ियों की जरूरत नहीं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेले लेकिन ऐसी मुश्किल पिच पर खेलने के आदि न हो.”

Related Post

38 वर्षीय रोहित शर्मा बने आईसीसी के सबसे उम्रदराज नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, शुभमन गिल को पछाड़ा

Posted by - October 29, 2025 0
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है…

IND vs ENG: सिर्फ सम्मान नहीं, नंबर-1 की बादशाहत बचाने उतरेगा भारत, हार से छिन सकता है चार साल का ताज

Posted by - July 11, 2026 0
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होने वाला…

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा के गोल्ड पर मंडराया खतरा, अर्शद नदीम समेत इन खिलाड़ियों से मिलेगी टक्कर

Posted by - July 23, 2026 0
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है और भारतीय खेल प्रेमियों की निगाहें एक बार…

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हुए अस्पताल में भर्ती, आया हार्ट अटैक, देश के लिए खेल पाए थे सिर्फ 7 मैच

Posted by - November 10, 2025 0
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान फारुक अहमद को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

एशियन पेंट्स बना भारतीय क्रिकेट का ‘ऑफिशियल कलर पार्टनर’, BCCI के साथ किया तीन साल का करार

Posted by - November 25, 2025 0
अपोलो टायर्स के साथ करोड़ों की डील साइन करने के बाद अब BCCI ने अब एशियन पेंट्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *