भूकंप के झटकों से दहला पश्चिम बंगाल, जानें कितनी रही तीव्रता

80 0

भारत का पश्चिम बंगाल राज्य आज भूकंप के झटकों से दहल गया. बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

पश्चिम बंगाल आज भूकंप के झटकों से दहल गया. राज्य के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 थी. जो कि सुबह 10:08:26 (स्थानीय समय) पर आया. 10 किलोमीटर की गहराई पर आया यह भूकंप सतह पर ज्यादा असर डाल सकता है. हालांकि फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

आखिर क्यों आते हैं भूकंप

भूंकप आखिर क्यों आते हैं, इसको समझने के लिए पहले हमें धरती की बनावट को सही से समझना होगा. धरती की बाहरी सतह (जिसमें क्रस्ट और ऊपरी मेंटल आते हैं) 15 बड़ी और छोटी प्लेटों से बनी हुई है. ऐसा नहीं है कि ये प्लेट स्थिर हैं. बल्कि ये बहुत धीरे इधर-उधर घूमती हैं. जब ये प्लेट एक दूसरे के सापेक्ष (आमने-सामने) में मूव करते हुए एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं, तब भूकंप आता है.

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे की साइट के अनुसार धरती के नीचे मौजूद ये प्लेट हमेशा धीरे-धीरे चलती हैं. घर्षण यानी फ्रिक्शन के कारण वे अपने किनारों पर अटक जाती हैं. इस कारण जब किनारे पर पड़ रहा तनाव फ्रिक्शन के फोर्स से ज्यादा हो जाता है, जिससे एनर्जी रिलीज होती है. जब यह एनर्जी लहर के रूप में धरती की परत से होकर गुजरती है तो हमें कंपन महसूस होता है. इसी कंपन को भूकंप आना कहते हैं और इसको रिक्टर स्केल पर नापते हैं.

भूकंप आने पर क्या करें? 

  • अपना संयम बनाए रखें
  • हाई-राईज बिल्डिंग के पहले या दूसरे फ्लोर पर हों तो तुरंत बाहर निकलकर खुले स्थान पर आएं

बिल्डिंग के अंदर

  •  बंद दरवाजों के भीतर किसी कमरे में हों तो इमारत के बीच में कहीं दीवार के सहारे खड़े हो जाएं
  • किसी टेबल या डेस्क के नीचे बैठ जाएं
  • खिड़कियों और बाहर खुलने वाले दरवाजों से दूर रहें
  • बड़े आइटम जैसे कैबिनेट्स, अलमारी और फ्रिज वगैरह से दूर रहें

बिल्डिंग से बाहर निकलते समय

  • टूटी-फूटी चीजों को देखते हुए निकलें
  • टूटे कांच या टूटी बिजली की तारों से बचकर रहें

विशेष सावधानियां

  • अगर आपके ऊपर सीलिंग टूटकर गिरने लगे या आस-पास इमारत गिरने लगे तो अपने मुंह और नाक को किसी कपड़े, स्कार्फ या रूमाल से ढक लें
  • अगर आप भूकंप के दौरान किसी सड़क पर हैं तो खुले स्थान पर आने की कोशिश करें और बिल्डिंग, पुल और बिजली के खंबों से दूर रहें
  •  अगर आप किसी चलती गाड़ी में हैं तो अपनी स्पीड कम कर लें और रोड के साइड में जहां गाड़ी खड़ी की जा सकती है वहां गाड़ी रोक लें

Related Post

सिपाही भर्ती परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, मुंगेर से 15 गिरफ्तार

Posted by - June 11, 2026 0
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और डमी कैंडिडेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने…

कौन हैं नवाब सिंह नागर? जिन्हें 2027 चुनाव से पहले BJP ने सौंपी पश्चिमी यूपी की बड़ी जिम्मेदारी

Posted by - June 26, 2026 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए…

“हर गेंद पे जोश… ये है हमारी Team India”: गौतम अदाणी ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई

Posted by - November 3, 2025 0
अपनी पोस्ट में गौतम अदाणी ने लिखा, “टीम इंडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं… भारत और भारत की बेटियों के लिए…

आतंकी मॉड्यूल’ मामला: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने घाटी में छापेमारी की

Posted by - November 13, 2025 0
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को “सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल” और…

कर्नाटक कांग्रेस में फिर घमासान? शिवकुमार खेमे के मंत्री-विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, CM बदलने की मांग तेज

Posted by - November 21, 2025 0
कर्नाटक कांग्रेस में एक बार फिर दो गुटों में टकराव की स्थिति दिख रही है. शिवकुमार समर्थित विधायकों ने दिल्ली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *