‘द्रौपदी’ के रोल के लिए बीआर चोपड़ा की पहली पसंद थीं यह एक्ट्रेस, आमिर खान के साथ डेब्यू के लिए छोड़ा शो, बाद में बनी सुपरस्टार

84 0
इस एक्ट्रेस के सामने दो च्वाइस थी और इसने फिल्म को चुना. आज यह एक्ट्रेस भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री है.

टीवी का महा शो महाभारत तो आपको याद ही होगा. साल 1988 में इसका प्रसारण शुरू हुआ था. महाभारत ने टीवी का इतिहास बदलकर रख दिया था. इसका एक-एक किरदार और उन्हें निभाने वाले एक्टर्स आज भी दर्शकों की आंखों में बसे हुए हैं. इस शो से एक-एक कलाकार को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी और कईयों को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक भी मिला था. बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत में द्रौपदी का किरदार सबसे चर्चित है. इस रोल को बंगाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने निभाया था. इस रोल से रूपा गांगुली को बहुत फेम मिल था, लेकिन द्रौपदी का रोल पहले उस बॉलीवुड एक्ट्रेस को गया था, जो आज भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं. आइए जानते हैं किस एक्ट्रेस के पास गया था द्रौपदी का रोल और उसने इसे क्यों ठुकरा दिया था ये रोल?

कौन हैं ये एक्ट्रेस?

रूपा गांगुली से पहले बीआर चोपड़ा ने द्रौपदी के रोल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला को चुना था. इसके लिए जूही ने स्क्रीन टेस्ट भी पास कर लिया था और इस वह इस रोल के लिए फाइनल हो चुकी थीं, लेकिन जूही के नसीब में कुछ और लिखा था. इस दौरान जूही चावला को फिल्म कयामत से कयामत तक के लिए भी चुना गया और फिर बीआर चोपड़ा ने जूही को इन दोनों रोल के लिए प्रायरिटी देने को कहा. साथ ही कहा कि टीवी पर काम करो और फिल्म बन रही है तो उसे भी करते रहो. ऐसे में जूही चावला ने बीआर चोपड़ा की बात को समझते हुए फिल्म के लिए टीवी शो छोड़ दिया और फिल्म कयामत से कयामत में काम किया. इस फिल्म में उनके हीरो आमिर खान थे.

गानों की सेल हुई 1 करोड़ कैसेट

आमिर खान और जूही चावला दोनों की ही यह पहली सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म के 6 गाने दर्शकों के दिलों पर छा गए थे. इस फिल्म के गानों की 1 करोड़ कैसेट सेल हुई थी. इस फिल्म से जूही खूब पॉपुलर हुईं और इसके बाद तो उनकी झोली में एक से एक हिट फिल्म की लाइन लग गई. आज जूही भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं. हुरुन रिच इंडिया लिस्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है और आज भी जूही फिल्मों में एक्टिव हैं. इसके अलावा वह एक आईपीएल टीम केकेआर की सह-मालकिन भी हैं, जिसमें उनके पार्टनर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं.

Related Post

Baahubali: The Epic X review: प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ हिट या फ्लॉप! दर्शकों ने बताया फिल्म में कितना है दम

Posted by - October 31, 2025 0
एसएस राजामौली की ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर एक्स पर…

अनुपम खेर ने अपनी 549वीं फिल्म का किया ऐलान, डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ शुरू की शूटिंग

Posted by - November 1, 2025 0
अनुपम खेर ने मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर अपनी 549वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस…

नई गर्लफ्रेंड संग मग्न हुए हार्दिक पांड्या तो पीछे नहीं रही EX, नए बॉयफ्रेंड संग दिखाईं कोजी तस्वीरें, बोलीं- आगे बढ़ रही हूं

Posted by - November 1, 2025 0
हार्दिक पांड्या से ब्रेकअप के बाद अब जैस्मिन वालिया भी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। क्रिकेटर की तरह…

अमिताभ बच्चन हुए भावुक, नाती अगस्त्य की फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख कहा– ‘तुम खास हो…’

Posted by - October 30, 2025 0
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ऐसे में उनके मेगास्टार नाना…

‘ग्राम चिकित्सालय 2’ का ट्रेलर रिलीज, भठकंडी में निरहुआ की एंट्री से बढ़ेगा मनोरंजन का डोज

Posted by - June 15, 2026 0
मुंबई: Gram Chikitsalay के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Prime Video की इस लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *