ये हिम्मत हो गई…” शांत राजनाथ सिंह संसद में विपक्ष पर फट पड़े!

67 0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान वंदे मातरम पर चर्चा में हिस्सा लिया. लेकिन इसी दौरान विपक्षी सांसदों ने लगातार टोकाटाकी की तो उन्होंने कठोर नाराजगी जताई.

लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को सदन की मर्यादा बनाए रखने की कड़वी नसीहत दी. संसद में हमेशा शांत और गंभीर रहने वाले राजनाथ सिंह उनके भाषण के दौरान विपक्ष की टोकाटाकी और किसी विपक्षी सदस्य की ओर से बैठ जाने की बात कहे जाने से नाराज हो गए. उन्होंने तुरंत ही विपक्ष को आड़े हाथों लिया

राजनाथ सिंह ने कड़े स्वर में कहा, कौन बैठाने वाला है, कौन बैठाएगा. क्या बात करते हैं, बैठ… ये हिम्मत हो गई है. अध्यक्ष जी इनको रोकिए. हमारे साथ ही थे. हालांकि विपक्ष को डांट पिलाने के साथ तुरंत ही राजनाथ सिंह ने आसन की ओर रुख किया. राजनाथ सिंह ने कहा,संसद में कोई चाहे जो बोले, सच बोले या सच से परे बोले, लेकिन शोरशराबा नहीं मचाना चाहिए. खड़े होकर बाद में जब भी अवसर मिले तो इसका प्रतिकार कर सकते हैं. मैंने हमेशा संसद की मर्यादा का ध्यान रखा है. मैंने कभी संसद की मर्यादा नहीं तोड़ी.

राजनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् के साथ अन्याय कोई अलग-थलग वाकया नहीं था. यह तुष्टीकरण की राजनीति का आगाज थी. कांग्रेस की इसी राजनीति ने देश का विभाजन कराया. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सच स्वीकार करना पड़ेगा. आजाद भारत में राष्ट्र गान और राष्ट्र गीत को एक समान दर्जा देने की बात थी, लेकिन इसे खंडित किया गया.इसका गौरव लौटाना वक्त की मांग और नैतिकता का तकाजा है

वंदे मातरम और बंकिमचंद्र चटर्जी की पुस्तक आनंद मठ कभी भी इस्लाम के खिलाफ नहीं थी. आज पश्चिम बंगाल से बहुत से परिवारों को पलायन करना पड़ रहा है और ऐसा तृणमूल कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति, घुसपैठियों को शरण देने की राजनीति के कारण हुआ है.

Related Post

आतंकी मॉड्यूल जांच: फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी ने हिरासत में लिए गए डॉक्टरों से दूरी बनाई

Posted by - November 12, 2025 0
फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय ने बुधवार को कहा कि उसका उन दो डॉक्टरों से कोई संबंध नहीं है, जिनमें…

अभ्यास गरुड़ 25: भारतीय वायु सेना ने फ्रांस के वायु और अंतरिक्ष बल के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास के 8वें संस्करण में भाग लिया

Posted by - November 15, 2025 0
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) 16 से 27 नवंबर, 2025 तक फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में फ्रांस के वायु एवं अंतरिक्ष बल…

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी का किया विस्तार, जयशंकर ने दी संबंधों की मिसाल

Posted by - November 22, 2025 0
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती साझेदारी की तारीफ की है। उन्होंने…

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 500 पार, टॉप-10 में भारत की ये सिटीज भी शामिल

Posted by - November 20, 2025 0
नई दिल्ली: दुनिया भर में वायु प्रदूषण को मापने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था IQAir की नवीनतम लाइव रैंकिंग में भारत की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *