रेल मंत्री का बड़ा खुलासा: रोजाना कितनी ट्रेनें चलती हैं भारत में? जानकर रह जाएंगे हैरान

89 0

भारत में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है और यह कितनी बड़े स्केल पर काम करता है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में ऐसे आंकड़े पेश किए, जिनसे यह स्पष्ट हो गया कि भारतीय रेलवे आज पहले से कहीं अधिक मजबूत, आधुनिक और यात्री-केंद्रित हो चुका है।

जब भी हम भारतीय रेलवे की विशालता की बात करते हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि यह दुनिया की सबसे व्यस्त और बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में हर दिन कितनी ट्रेनें पटरी पर दौड़ती हैं? इस सवाल का जवाब सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में इसका ताजा आंकड़ा शेयर किया, जो बताता है कि भारतीय रेलवे किस तेजी से अपनी सेवाओं को बढ़ा रहा है।

रोजाना कितनी ट्रेनें चलती हैं?

रेल मंत्री के अनुसार, नवंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय रेलवे नेटवर्क पर प्रतिदिन औसतन 11,740 ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह संख्या कोविड-19 से पहले के आंकड़े से काफी ज्यादा है, जब रोजाना 11,283 ट्रेनें चलती थीं। इन्हीं में से प्रतिदिन 2238 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि कोविड-19 से पहले यह संख्या सिर्फ 1768 थी। यानी महामारी के बाद रेलवे ने रिकॉर्ड लेवल पर अपनी सेवाओं में वृद्धि की है।

रेलवे टाइमटेबल में वैज्ञानिक बदलाव

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि रेलवे ने IIT मुंबई की मदद से ट्रेन की टाइम-टेबल में कई जरूरी बदलाव किए हैं। इसमें-

  • ट्रेनों की संख्या और उनके रुकने के स्टॉप को वैज्ञानिक तरीके से सेट किया गया है।
  • मेंटेनेंस के लिए खास समय तय किया गया है ताकि काम में दिक्कत न आए।
  • ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर काम हुआ है।
  • समय पर ट्रेन चलाने पर भी ज्यादा ध्यान दिया गया है।

इन सभी बदलावों का मकसद यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित, तेज और समय पर यात्रा का अनुभव देना है। नवंबर 2021 से एक्सप्रेस ट्रेनें इसी नई और सटीक टाइम-टेबल पर चलाई जा रही हैं।

164 वंदे भारत ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही

रेल मंत्री ने बताया कि वर्तमान में भारतीय रेलवे नेटवर्क पर 164 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा, वंदे भारत के स्लीपर संस्करण को भी स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। इसके दो रैक बनकर तैयार हैं और जल्द ही इनकी ट्रायल प्रक्रिया पूरी होगी। यह लंबी दूरी की रात की यात्रा के अनुभव को बिल्कुल बदलने वाला कदम माना जा रहा है।

हरिद्वार और देहरादून के बीच कनेक्टिविटी में सुधार

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में वैष्णव ने बताया कि हरिद्वार से 88 ट्रेनें चल रही हैं और देहरादून से 36 ट्रेनें संचालित हो रही हैं। हरिद्वार व देहरादून से वारणसी, गया, पुरी, पटना और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के लिए नियमित ट्रेन जोड़ी उपलब्ध है। इसके अलावा त्योहारों, छुट्टियों और धार्मिक आयोजनों में भीड़ बढ़ने पर विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं।

Related Post

एक दशक से ज़्यादा की तपस्या… कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिलने पर अमित शाह ने दी बधाई

Posted by - November 27, 2025 0
Commonwealth Games 2030: भारत की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि भारतवासी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’…

SIR-2: गोवा, लक्षद्वीप में 100 फीसदी फॉर्म बंटे, डिजिटलीकरण का काम अब भी काफी पीछे

Posted by - November 25, 2025 0
गोवा और लक्षद्वीप में ईएफ का पूर्णतः 100 प्रतिशत वितरण दर्ज किया गया है, जिसके बाद अंडमान और निकोबार में…

दिल्ली-NCR में छाए बादल, उत्तराखंड में बर्फबारी, जानें 4 नवंबर को कहां-कहां होगी बारिश

Posted by - November 4, 2025 0
Weather Update: उत्तर भारत के लोग स्वेटर निकाल लें, क्यों कि ठंड आ चुकी है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मी और हिमाचल समेत…

Sathya Sai Baba Birth Centenary: ”सत्य साईं बाबा आज भले हमारे बीच में नहीं लेकिन उनका प्रेम…” शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी

Posted by - November 19, 2025 0
PM मोदी ने शताब्दी समारोह कार्यक्रम में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा को याद किया। इस मौके पर…

सीएम योगी ने राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और PM मोदी से की मुलाकात; जेवर एयरपोर्ट का भी किया दौरा

Posted by - October 27, 2025 0
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने उपराष्ट्रपति सी पी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *