आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरने से 9 की मौत, कई श्रद्धालु घायल

88 0

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के चिंतुरु और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस पलट गई। हादसे में नौ लोगों के मरने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अल्लूरीः आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है। तीर्थ स्थान और दैव दर्शनों के लिए निकले लोगों से भरी बस घाट रोड से गुज़रते वक्त खाई में गिर गई। बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो गई और कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई यात्रियों की हालत नाजुक है। आंध्र प्रदेश चित्तूर जिले की यह बस भद्राचलम से अन्नावरम जा रही थी। यह हादसा चित्तूर-मरेदुमिल्ली घाट मार्ग पर हुआ।

श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त

डीएम दिनेश कुमा ने बताया कि अल्लूरी सीताराम राजू जिले में कल देर रात चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट रोड पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस के कंट्रोल खोने और गहरी खाई में गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को भद्राचलम एरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अधिकारियों का कहना कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

CM चंद्रबाबू नायडू ने कहा “अत्यंत दुखद”

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अल्लूरी जिले के चिंतूर मंडल में तुलसीपाकालु घाट रोड पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने इस घटना में कई लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने अधिकारियों से बस हादसे और घायलों को दी जा रही सहायता के बारे में बात की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे, जिनमें से कई की मौत हो गई, जबकि घायलों को चिंतूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Post

बेंगलुरु में बनेगा 1300 करोड़ का टोल-फ्री कॉरिडोर, प्रॉपर्टी टैक्स से वसूली जाएगी लागत

Posted by - June 25, 2026 0
देश की आईटी राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सामने…

अचानक क्यों दिया डिप्टी स्पीकर ने इस्तीफा? गुजरात विधानसभा से बड़ी खबर

Posted by - December 25, 2025 0
गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठा भरवाड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटना से गुजरात की राजनीति…

दिल्ली-NCR में छाए बादल, उत्तराखंड में बर्फबारी, जानें 4 नवंबर को कहां-कहां होगी बारिश

Posted by - November 4, 2025 0
Weather Update: उत्तर भारत के लोग स्वेटर निकाल लें, क्यों कि ठंड आ चुकी है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मी और हिमाचल समेत…

झारखंड हाई कोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन को झटका, MP/MLA कोर्ट में होना होगा पेश

Posted by - November 26, 2025 0
झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका दिया. ED के समन मामले में एमपी एमएलए कोर्ट से मिली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *