कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटील नहीं रहे; PM मोदी ने व्यक्त किया शोक

77 0

अपने राजनीतिक करियर में शिवराज पाटील ने देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाली है। साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय शिवराज पाटील देश के गृह मंत्री थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटील का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने सुबह करीब 6.30 बजे लातूर में अपने घर ‘देववर’ में अंतिम सांस ली। शिवराज पाटील चाकूरकर लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रीय मंत्री पदों पर कार्यरत रहे थे। लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

2008 मुंबई अटैक के समय थे गृह मंत्री

अपने राजनीतिक करियर में शिवराज पाटील ने देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों की जिम्मेदारी संभाली है। महाराष्ट्र से आने वाले शिवराज पाटील चाकूरकर मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रह चुके हैं। लातूर ग्रामीण सीट से वह 1973 से 1980 तक विधायक रहे। 1980 के बाद वह लातूर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर कई बार लोकसभा पहुंचे। साल 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के समय शिवराज पाटील देश के गृह मंत्री थे।

सुरक्षा चूक विवाद के बाद दिया था इस्तीफा

मुंबई आतंकी हमले में सुरक्षा चूक को लेकर काफी आलोचना होने पर पाटील ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मुंबई हमले रोकने में अपनी नाकामी स्वीकार की और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ दिया था।

PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने X पर लिखा है, “शिवराज पाटिल जी के निधन से व्यथित। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्हें समाज के कल्याण में योगदान देने का गहरा जुनून था। पिछले कई वर्षों में मेरा उनसे कई बार सामना हुआ है, सबसे हालिया मुलाकात तब हुई जब वे कुछ महीने पहले मेरे घर आए थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”

Related Post

आज का मौसमः उत्तर भारत में बढ़ने वाली है ठंड! 3-5°C तक गिरेगा पारा, इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Posted by - November 6, 2025 0
मौसम विभाग (IMD) ने भारत के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर और…

दिल्ली धमाके में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा: कार में मौजूद था ‘आतंकी’ उमर, DNA टेस्ट से हुई पुष्टि

Posted by - November 13, 2025 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार धमाके की जांच में अब तक…

किराया बढ़ोतरी का असर: रेलवे यात्रियों का पैसा कहां और कैसे खर्च होता है

Posted by - December 23, 2025 0
भारतीय रेलवे ने यात्री किराया बढ़ा दिया है. हालांकि, 215 किलोमीटर तक साधारण किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है…

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Posted by - May 14, 2026 0
पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिखाई दे रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ…

बीजेपी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष…वाजपेयी से लेकर नड्डा तक, अब तक कौन-कौन संभाल चुके है यह जिम्‍मेदारी

Posted by - November 27, 2025 0
अब तक बीजेपी के कुल 11 व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहे हैं. कुछ ने एक से अधिक कार्यकाल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *