कोहरे की मार: उत्तर भारत में ट्रेन सेवाएं बाधित, लिस्ट जारी

83 0

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा और धुंध रेल यातायात पर भारी पड़ा है. शुक्रवार सुबह तक करीब तीन दर्जन ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं. प्रयागराज एक्सप्रेस 2 घंटे, रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस 1 घंटे, जबकि नौचंदी एक्सप्रेस 4 घंटे लेट है. आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस सबसे ज्यादा प्रभावित है, जो 11 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है.

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ती सर्दी अब लोगों के सफर को भी मुश्किल बना रही है. रास्ते में कई जगहों पर घना कोहरा और धुंध रेल पटरियों पर ऐसा पर्दा डाल रहे हैं कि ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है. सुबह से ही कई यात्री स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं क्योंकि करीब तीन दर्जन ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं. ट्रेन के लेट चलने से यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ गई है.

कौन सी ट्रेन कितनी देर से चल रही?

  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस – करीब 2 घंटे की देरी
  • 12427 रीवा आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस – लगभग 1 घंटे की देरी
  • 22436 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस – 32 मिनट की देरी
  • 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस – करीब 36 मिनट की देरी
  • 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस – लगभग 2 घंटे की देरी
  • 14242 नौचंदी एक्सप्रेस – करीब 4 घंटे की देरी
  • 13257 आनंद विहार टर्मिनस जनसाधारण एक्सप्रेस – चौंकाने वाली 11 घंटे 30 मिनट की देरी
  • दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ने लगी ठंड

    दिल्ली सहित लगभग पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम बढ़ना शुरू हो चुका है. नतीजतन अब कोहरा और धुंध भी घना होता जा रहा है. आज सुबह के घने कोहरे (Dense Fog) ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी है. दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं ने भी राजधानी के पारे को लुढ़का दिया. राजधानी में तो ठंड के साथ प्रदूषण (Pollution) भी खतरनाक हो चला है. अभी ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ठंड परेशान कर रही है.

    मौसम में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

    गुरुवार इस मौसम में दिसंबर का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा. IMD के अनुसार, इस मौसम का दूसरा सबसे कम अधिकतम (दिन का) तापमान चार दिसंबर को 23.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि तीसरा सबसे कम अधिकतम तापमान नवंबर में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसकी तुलना में पिछले साल दिसंबर में दर्ज किया गया सबसे कम अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस था.

  • IMD के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्षों में दिसंबर में सबसे कम अधिकतम तापमान 31 दिसंबर 2023 को 15.9 डिग्री सेल्सियस, 26 दिसंबर 2022 को 15.6 डिग्री सेल्सियस और 26 दिसंबर 2021 को 18 डिग्री सेल्सियस रहा था. मौसम विभाग ने बताया कि इस बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए शहर में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है

Related Post

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर खरगे का बड़ा हमला, बोले- ‘5000 करोड़ की लूट हुई, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

Posted by - June 22, 2026 0
अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा घोटाले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun…

इंदौर से मुंबई की दूरी कम करने के लिए 1.24 लाख पेड़ों की देनी होगी कुर्बानी! पर्यावरणविदों ने चेताया, जानें पूरा मामला

Posted by - November 6, 2025 0
महू-खंडवा आमान परिवर्तन परियोजना के तहत निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए घने जंगलों से होकर गुजरने वाले एक…

सत्ता परिवर्तन के लिए रची गई थी दिल्ली दंगों की साजिश, पढ़िए दिल्ली पुलिस ने हलफनामे में क्या-क्या कहा?

Posted by - October 31, 2025 0
दिल्ली पुलिस ने अपने हलफनामे में कहा है कि इंटरनेशनल थ्योरी में इस प्रकार के संगठित/प्रायोजित आंदोलनों को सत्ता परिवर्तन…

RBI के आज के फैसले पर टिकी करोड़ों लोगों की नजर, बढ़ेगी EMI या मिलेगी राहत? आज होगा बड़ा ऐलान

Posted by - August 5, 2026 0
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अहम बैठक के बाद आज सुबह 10 बजे गवर्नर संजय…

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष तलब; जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी

Posted by - June 19, 2026 0
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर हलचल मचा दी है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *