Rain Alert: दिल्ली-NCR में 6 दिन तक बारिश के आसार, यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मॉनसून, IMD ने जारी किया अलर्ट

28 0

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 25 जून से 1 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में बीच-बीच में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी तेजी से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहा है।

IMD के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में  26, 27, 29, 30 जून और 1 जुलाई को हल्की से बहुत हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 39-41 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों को कवर करने के बाद अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में 27 से 29 जून के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 जून और फिर 29 जून से 1 जुलाई तक बारिश के आसार हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 से 29 जून के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 29 जून से 1 जुलाई के बीच तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में 30 जून और 1 जुलाई तथा जम्मू-कश्मीर में 25 जून से 1 जुलाई तक बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 26 जून को तेज आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान में 27 जून से 1 जुलाई के बीच 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान करीब 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय बादल छाने, गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

Related Post

20 साल बाद खाली हुआ 10 सर्कुलर रोड! लालू-राबड़ी का सामान तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में शिफ्ट

Posted by - June 29, 2026 0
बिहार की राजनीति का एक अहम अध्याय अब खत्म होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक…

Rain Alert: उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश और ओलों का अलर्ट, दिल्ली-UP में हीटवेव का कहर जारी

Posted by - May 16, 2026 0
देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत…

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, पीएम मोदी बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ साकार

Posted by - August 5, 2026 0
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(A) हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *