रोज-रोज टोल भरने से छुटकारा! NHAI का नया डिजिटल लोकल पास लॉन्च, 2 मिनट में घर बैठे करें आवेदन

14 0

अगर आपका घर किसी नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा के पास है और आपको रोजाना टोल टैक्स चुकाकर आना-जाना पड़ता है, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए RajmargYatra App पर नया डिजिटल लोकल टोल पास फीचर लॉन्च किया है। इस सुविधा के जरिए अब लोग बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए, सिर्फ मोबाइल से कुछ मिनटों में लोकल पास के लिए आवेदन कर सकेंगे।

क्या है नया डिजिटल लोकल पास?

NHAI की नई सुविधा के तहत टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले पात्र वाहन मालिक अब पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया के जरिए लोकल पास बनवा सकते हैं। शुरुआत में यह सुविधा दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू की गई है। आने वाले समय में इसे देशभर के अन्य टोल प्लाजा पर भी लागू किया जाएगा।

कौन उठा सकता है इस सुविधा का लाभ?

यह सुविधा निजी वाहन मालिकों के लिए है। यदि आपका निवास किसी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में है, तो आप इस लोकल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। पास बनने के बाद बार-बार टोल भुगतान करने की परेशानी से राहत मिलेगी।

कैसे होगा डिजिटल वेरिफिकेशन?

NHAI ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित बनाया है। आवेदन करते समय आपकी सहमति के बाद सिस्टम विभिन्न सरकारी प्लेटफॉर्म से जानकारी का सत्यापन करता है।

  • DigiLocker के जरिए आपके पते का सत्यापन किया जाता है।
  • VAHAN डेटाबेस से वाहन की जानकारी ली जाती है।
  • GIS आधारित लोकेशन सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि आपका घर वास्तव में टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के भीतर है।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद लोकल पास सीधे आपके FASTag से लिंक कर दिया जाता है।

ऐप में मिलेगी कई अन्य सुविधाएं

RajmargYatra App में NHAI ने ‘मार्गमित्र हेल्प सेंटर’ भी जोड़ा है, जो हाईवे यात्रियों के लिए एक सिंगल-विंडो सहायता केंद्र की तरह काम करेगा।

इस हेल्प सेंटर के जरिए आप—

  • FASTag रिचार्ज
  • FASTag KYC
  • रिफंड स्टेटस
  • लोकल पास से जुड़ी जानकारी
  • लंबित ई-नोटिस
  • हाईवे पर वाहन खराब होने की शिकायत

जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि यह हेल्प सेंटर 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे देशभर के लोगों के लिए इसका उपयोग आसान हो गया है।

NHAI का यह नया डिजिटल कदम टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए समय बचाने के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Related Post

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे की आहट! आनंद विहार-अक्षरधाम में AQI 400 पार, जानें अन्य इलाकों का हाल

Posted by - October 31, 2025 0
दिल्ली-NCR में मौसम बदल गया है। अक्टूबर के आखिरी हफ़्ते से टेम्परेचर लगातार गिर रहा है। इससे कई हिस्सों में…

अब राफेल फ्लीट से दुश्मनों पर बरपेगा ‘मेटियोर मिसाइलों’ का कहर, मिनटों में गगनचुंबी इमारतें भी बन जाएंगी खंडहर

Posted by - October 31, 2025 0
भारतीय वायुसेना के राफेल फ्लीट अब दुश्मन देश पर मेटियोर मिसाइलों से कहर ढाने को तैयार हो रहे हैं। रक्षामंत्रालय…

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: “महिलाएं देश की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक, तो आरक्षण लागू क्यों नहीं?”

Posted by - November 10, 2025 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *