दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे की आहट! आनंद विहार-अक्षरधाम में AQI 400 पार, जानें अन्य इलाकों का हाल

91 0

दिल्ली-NCR में मौसम बदल गया है। अक्टूबर के आखिरी हफ़्ते से टेम्परेचर लगातार गिर रहा है। इससे कई हिस्सों में हल्का कोहरा दिखने लगा है। वहीं वायु प्रदूषण से लोगों को आज भी राहत नहीं मिली है।

नई दिल्लीः दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में लगातार तापमान गिर रहा है। मौसम में बदलाव होने से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्का कोहरा दिखने लगा है जोकि जल्द ही कड़ाके की सर्दी आने का संकेत है। 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक धुंध रहने का भी अनुमान है। तापमान में गिरावट की वजह से ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली के लोगों को नवंबर के पहले सप्ताह से स्वीटर और जैकेट निकालने पड़ सकते हैं। हालांकि कई अभी भी गर्म कपड़े पहन रहे हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो मौसमी औसत से लगभग 4.6 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बृहस्पतिवार को हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शाम 5.30 बजे आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली के लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर

राजधानी दिल्ली में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को प्रदूषण का स्तर और बढ़ा है दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है हालांकि सरकार भी प्रदूषण को कम करने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन बावजूद के दिल्ली वालों को प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार जगह-जगह पानी का छिड़काव कर रही है। कंस्ट्रक्शन और गाड़ियों को लेकर भी लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। जैसे रेड लाइट पर गाड़ी बंद रखें। इसके साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल ज्यादा करें। इतना ही नहीं सरकार ने इस साल आर्टिफिशियल रेन को लेकर भी बड़ा दावा किया था हालांकि आर्टिफिशियल रेन की योजना सक्सेस नहीं हो पाई। जिसके कारण लोगों को प्रदूषण से मिलने वाली निजात नहीं मिल पाई।

 आनंद विहार-अक्षरधाम में AQI 400 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, अक्षरधाम, आनंद विहार और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 409 दर्ज किया गया जोकि ‘गंभीर’श्रेणी में है।  वहीं, इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में AQI 319 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

 

Related Post

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, पीएम मोदी बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हुआ साकार

Posted by - August 5, 2026 0
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(A) हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Posted by - May 14, 2026 0
पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिखाई दे रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ…

किराया बढ़ोतरी का असर: रेलवे यात्रियों का पैसा कहां और कैसे खर्च होता है

Posted by - December 23, 2025 0
भारतीय रेलवे ने यात्री किराया बढ़ा दिया है. हालांकि, 215 किलोमीटर तक साधारण किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है…

Supreme Court का बड़ा फैसला: खूंखार और रेबीज संक्रमित आवारा कुत्तों को दी जा सकेगी दयामृत्यु

Posted by - May 19, 2026 0
नई दिल्ली:Supreme Court of India ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि पागल, लाइलाज बीमारी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *