सिपाही भर्ती परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, मुंगेर से 15 गिरफ्तार

26 0

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और डमी कैंडिडेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने मुंगेर जिले से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है।

जांच में सामने आया है कि भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों ने परीक्षा दी थी। इसके अलावा फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध तरीके से चयन सुनिश्चित कराने की कोशिश भी की गई थी। इसी मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पटना पुलिस की टीम मुंगेर पहुंची थी।

मुंगेर पुलिस के सहयोग से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई भर्ती परीक्षा में हुए संगठित फर्जीवाड़े के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पटना में दर्ज मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

अब पुलिस इस भर्ती घोटाले के पूरे रैकेट का खुलासा करने और इसमें शामिल मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Related Post

शुरुआती रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 180 सीटों से ज्यादा पर बढ़त

Posted by - November 14, 2025 0
बिहार में विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 122 से ज्यादा…

खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; कोचिंग फायरिंग केस में 25 जून तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं

Posted by - June 20, 2026 0
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग संस्थान के बाहर हुई हिंसक झड़प और फायरिंग मामले में…

TMC के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ ने SIR को लेकर ऐसा क्या छाप दिया कि भड़क गईं ममता बनर्जी

Posted by - November 7, 2025 0
बंगाल में SIR को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच गुरुवार को TMC के मुखपत्र में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई.…

PAC चुनाव में होगी ‘असली TMC’ की अग्निपरीक्षा! ममता बनर्जी बनाम ऋतब्रत गुट, विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Posted by - June 24, 2026 0
पश्चिम बंगाल की राजनीति इन दिनों एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां सियासी संघर्ष केवल विपक्ष और सत्ता…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *