नामांकन में सिक्कों की बारिश! अकोला चुनाव में 5 और 10 रुपये लेकर पहुंचा उम्मीदवार

143 0
अकोला में नगरसेवक पद के लिए नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवार ने जमानत राशि के तौर पर पांच और 10 रुपये के सिक्के लेकर पहुंचा। पैसे गिनने के लिए चुनाव आयोग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अकोलाः अकोला नगर निगम चुनाव से जुड़ी एक अनोखी और चर्चित घटना सामने आई है, जिसने चुनावी माहौल में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नगरसेवक पद के लिए नामांकन भरने पहुंचे एक उम्मीदवार ने अमानत (जमानत) राशि 5 हजार रुपये पूरी तरह चिल्लर और छोटे नोटों में जमा कर सभी को चौंका दिया। यह मामला अकोला के झोन क्रमांक 5 अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 15 का है, जहां से लोकतांत्रिक जनाधार पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मीकांत अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया।

5 और 10 रुपये के सिक्के लेकर पहुंचा उम्मीदवार

नामांकन पत्र के साथ उन्होंने 5 हजार रुपये की अमानत राशि 5 और 10 रुपये के सिक्कों, साथ ही 10, 20, 50 और 500 रुपये के नोटों में जमा की। जब यह राशि चुनाव निर्णय अधिकारी कार्यालय में गिनी जाने लगी, तो कर्मचारियों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। चिल्लर की अधिक मात्रा के कारण कुछ समय तक कार्यालय में हलचल का माहौल रहा और वहां मौजूद लोग इस अनोखे दृश्य को देखकर चर्चा करने लगे।

उम्मीदवार ने बताई वजह

उम्मीदवार लक्ष्मीकांत अग्रवाल का कहना है कि यह कदम उन्होंने जनता से मिले सहयोग को दर्शाने के लिए उठाया है। यह अमानत राशि मुझे जनता ने पाई-पाई जोड़कर दी है। यह जनता का ही पैसा है। अगर मैं चुनाव जीतता हूं, तो जनता के हर काम और विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगा। चुनाव कार्यालय में घटी यह घटना जहां एक ओर लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी, वहीं इसे जनता से जुड़ाव और जनसमर्थन का प्रतीक भी माना जा रहा है। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी इस अनोखे नामांकन की चर्चा तेज हो गई है।

अकोला नगर निगम में 73 नगरसेवक सीटें हैं

गौरतलब है कि अकोला नगर निगम में कुल 73 नगरसेवक सीटें हैं, जिनके लिए यह चुनाव कराया जा रहा है। ऐसे में यह अनोखा नामांकन अकोला की चुनावी सियासत में एक अलग ही रंग घोलता नजर आ रहा है।

Related Post

बिहार चुनाव: एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, लेकिन तेजस्वी बोले — “महागठबंधन बनाएगा सरकार, मिलेगी 160 से ज़्यादा सीटें

Posted by - November 12, 2025 0
पटना: बिहार विधानसभा चुनावों के अंतिम चरण के बाद जारी एग्जिट पोल में जहाँ अधिकांश सर्वेक्षण एनडीए को बढ़त दे…

बिहार में 30-40 साल से बनी व्यवस्था को हम तोड़ नहीं पाए, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे-प्रशांत किशोर

Posted by - November 19, 2025 0
प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता को हमारी बात सुनने में अच्छी लगी लेकिन 40 साल की व्यवस्था को हम…

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IGI एयरपोर्ट से नोएडा तक बदला मौसम; कई दिनों तक राहत के आसार

Posted by - June 16, 2026 0
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। राजधानी के कई इलाकों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *