CISF ने NMIA पर संभाली सुरक्षा की कमान, 900 कर्मियों की टुकड़ी तैनात

84 0

सीआईएसएफ पूरे हवाई अड्डे और उससे जुड़ी सुविधाओं के लिए व्यापक सुरक्षा कवच प्रदान करेगा. स्वीकृत 1,840 कर्मियों की संख्या के मुकाबले शुरुआती 900 कर्मियों की तैनाती की गई है, जिसे हवाई अड्डे पर यात्री और कार्गो संचालन में वृद्धि के अनुरूप चरणबद्ध रूप से बढ़ाया जाएगा.

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को  नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) पर औपचारिक रूप से तैनात किया गया है. सीआईएसएफ को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक तैनाती 900 कर्मियों की होगी.

दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को NMIA के शामिल होने के साथ, CISF अब अपने एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप (ASG) के तहत देश भर के 71 हवाई अड्डों को सुरक्षा प्रदान कर रहा है.

औपचारिक अधिस्ठापन समारोह नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित किया गया और इसमें CISF के महानिदेशक  प्रवीर रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में  बिनीता ठाकुर, अपर महानिदेशक (ए.पी.एस ) भी उपस्थित थीं. समारोह के दौरान, कैप्टन बी.वी.जे.के. शर्मा, सीईओ, एनएमआईए ने प्रतीकात्मक रूप से हवाई अड्डे की चाबियाँ  सुनीत शर्मा, वरिष्ठ कमांडेंट एवं एनएमआईए के चीफ एयरोड्रोम सिक्योरिटी ऑफिसर (CASO) को सौंपीं.

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, सीआईएसएफ के महानिदेशक,  प्रवीर रंजन ने कहा: “सीआईएसएफ वैश्विक मानकों के अनुरूप, एनएमआईए में विमानन सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारे बल सदस्य हुई पहले दिन से ही एक सुरक्षित, कुशल और यात्री-अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित, सुसज्जित और तैयार हैं.”

Related Post

निर्यात पर कैबिनेट के फैसले से बढ़ेगी वैश्विक प्रतिस्पर्धा: प्रधानमंत्री मोदी

Posted by - November 13, 2025 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्यात संबंधी…

UP से कोलकाता तक दौड़ेगा 610 KM का मेगा एक्सप्रेसवे, बिहार-झारखंड के 9 जिलों की बदलेगी तस्वीर

Posted by - May 16, 2026 0
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक बनने वाला हाई स्पीड वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे तेजी से आकार ले…

नौसेना में शामिल हुआ सबसे बड़ा सर्वे शिप ‘इक्षक’, जानें इसकी खासियत

Posted by - November 7, 2025 0
इस पोत का निर्माण कोलकात्ता के गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने किया है. इस युद्धपोत का डिज़ाइन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *