तमिलनाडु और उत्तराखंड में दिल दहलाने वाले बस हादसे, कुल 11 लोगों की मौत, 53 घायल

97 0

तमिलनाडु के तेनकासी जिले के इडाइकल के पास कामराजपुरम इलाके में दिल दहलाने वाले बस हादसे की खबर सामने आई है। 2 बसों की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं उत्तराखंड में बस खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई।

तमिलनाडु से भीषण बस हादसे की खबर सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के तेनकासी जिले के इडाइकल के पास कामराजपुरम इलाके में दो प्राइवेट बसों के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हैं। इस हादसे के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

हादसे के बाद का वीडियो सामने आया

तेनकासी जिले के कामराजपुरम इलाके में हुए हादसे के बाद घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की टीम मौके पर है और बुलडोजर की मदद से रेस्क्यू अभियान चला रही है। मौके पपर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौजूद है। वहीं, हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई बस भी दिखाई दे रही है।

उत्तराखंड में खाई में गिरी बस

उत्तराखंड में भी दर्दनाक हादसा हो गया। एसडीआरएफ ने बताया कि आज टिहरी जिले के नरेंद्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास लगभग 28 यात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई।

कर्नाटक में फ्लाईओवर से गिरी कार, चार की मौत

PTI के मुताबिक, कर्नाटक के कोलार जिले में रविवार देर रात एक कार के फ्लाईओवर के साइड बैरियर से टकराकर अंडरपास में गिरने से सबरीमला जा रहे चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। वाहन चालक कथित रूप से तेज गति से वाहन चला रहा था, जिससे कार फ्लाईओवर के साइड बैरियर से टकरा गई। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और उसमें सवार लोग लगभग 100 मीटर नीचे अंडरपास में गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

Related Post

पंजाब उपचुनावः मतदान से 3 दिन पहले तरनतारन की SSP रवजोत कौर ग्रेवाल सस्पेंड, शिअद के आरोप के बाद EC ने लिया एक्शन

Posted by - November 15, 2025 0
पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने शनिवार को जिले की वरिष्ठ…

नाम कटा, कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिर जीत— केरल निकाय चुनाव में कांग्रेस की वैश्ना विजयी

Posted by - December 13, 2025 0
वैश्ना ने उनका नाम मतदाता सूची से हटाने से संबंधित राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) का नोटिस मिलने के बाद केरल…

महाराष्ट्र: 25 से ज्यादा जगहों पर नगर निगम के चुनाव टले, दोबारा शेड्यूल की गई वोटिंग, CM फडणवीस भी नाराज़

Posted by - December 4, 2025 0
महाराष्ट्र में 25 से ज्यादा जगहों पर नगर निगम के चुनाव टले हैं, जिसकी वजह से इन जगहों पर वोटिंग…

Bihar Election 2025 Results: पिछले चुनाव जितना वोट शेयर पाकर भी क्यों हारी RJD, महिलाओं ने कैसे बेअसर किया तेजस्वी का दांव?

Posted by - November 14, 2025 0
RJD Bihar Election Defeat: तेजस्वी यादव की पार्टी RJD को पिछले चुनाव जितना वोट शेयर ही मिला है। इसके बावजूद…

बिहार के बाद NDA अब इन दो राज्यों में बनाएगी सरकार,’ अमित शाह ने अभी से कर दिया बड़ा ऐलान

Posted by - November 25, 2025 0
बिहार चुनाव परिणामों के बाद से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता गदगद हैं। बिहार के बाद अब अगले राज्यों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *