आरजेडी से निकाले गए संजय राय फूलगोभी लेकर मांग रहे वोट, समर्थकों ने जलेबी से तौला

80 0

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संजय राय के समर्थक उन्हें जलेबी से तौलते नजर आ रहे हैं। संजय राय निर्दलीय उम्मीदवार हैं और उनका चुनाव चिह्न जलेबी है।

राष्ट्रीय जनता दल से निकाले गए नेता संजय राय फूलगोभी लेकर वोट मांग रहे हैं। वहीं, समर्थकों ने उन्हें जलेबी से तौला। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव के बीच अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 27 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। संजय राय भी इनमें शामिल हैं। पार्टी से निकाले जाने वाले संजय निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें फूलगोभी चुनाव चिह्न मिला है और वह इसे लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

संजय राय आरजेडी के वैशाली जिला महासचिव थे और महनार विधानसभा क्षेत्र से 2025 के विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके थे। अंतिम समय में पार्टी ने संजय राय का पत्ता काट दिया और चिराग पासवान की पार्टी से निकले हुए नेता रविंद्र सिंह को आरजेडी का उम्मीदवार बना दिया। टिकट न मिलने से नाराज संजय राय ने पार्टी से बगावत कर ली और निर्दलीय नॉमिनेशन दाखिल कर दिया।

फूलगोभी चुनाव चिह्न पर लड़ रहे संजय

संजय राय जनता के बीच लगातार पकड़ बनाए हुए हैं और मेहनत जारी रखे हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज कई नेता अपनी पार्टी के खिलाफ ही चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। संजय राय भी इनमें से एक हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कराया और उन्हें फूलगोभी चुनाव चिह्न मिला है।

91 किलो जलेबी से तौले गए

उम्मीदवार संजय राय हाथों में फूलगोभी लेकर घूम रहे हैं और लोगों को फूलगोभी दे भी रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार होने के बावजूद भी क्षेत्र में संजय राय का अच्छा खासा प्रभाव है। गुरुवार को जंदाहा इलाके में निर्दलीय उम्मीदवार संजय राय को राष्ट्रीय मिठाई जलेबी से तौला गया। 91 किलो जलेबी से संजय राय को तराजू पर तौला गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्दलीय उम्मीदवार की मेहनत और लोकप्रियता से विधानसभा क्षेत्र की लड़ाई त्रिकोणीय होती दिख रही है।

Related Post

लोकतंत्र का उत्सव: बिहार में रिकॉर्ड तोड़ मतदान और क्रांति प्रकाश झा की प्रेरक भूमिका

Posted by - November 11, 2025 0
इस बार खास ध्यान इस बात पर दिया गया कि कोई मतदाता पीछे न छूटे. चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने…

जम्मू-कश्मीर के नौगाम में हुए ‘आकस्मिक’ विस्फोट से पहले की घटनाओं का विस्तृत विवरण, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई

Posted by - November 15, 2025 0
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात हुए विस्फोट की परिस्थितियों को स्पष्ट किया । यह विस्फोट…

2027 में फिर बनेगी AAP सरकार, भगवंत मान दोबारा होंगे पंजाब के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल

Posted by - June 13, 2026 0
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की राजनीति को लेकर…

नक्सल मोर्चा पर सर्चिंग करने निकले जवानों पर मधुमक्खियों ने किया हमला; 20 जवान चपेट में, 4 अस्पताल में भर्ती

Posted by - November 8, 2025 0
बालाघाट में मधुमक्खी के झुड़ ने जवानों पर हमला कर दिया। करीब 20 जवाब मधुमक्खी के हमले के चपेट में…

बिहार में साथ क्यों नहीं दिख रहे PM मोदी और CM नीतीश? धर्मेंद्र प्रधान बोले- ये हमारी योजना का हिस्सा है

Posted by - November 11, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने इस सवाल का जवाब दिया है कि बिहार में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *