आंत में जमा मल कैसे निकालें? सदगुरु ने बताए कोलन की सफाई करने के 3 सबसे असरदार तरीके

84 0

How to clean your stomach and intestines: इसके लिए सद्गुरु के नाम से फेमस ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) ने 3 आसान तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

Sadhguru Remedy: आज के समय में ज्यादातर लोग पेट साफ न होने की समस्या से परेशान हैं. इसके पीछे अनहेल्दी खानपान सबसे अहम कारण माना जाता है. अधिक ऑयली और मसालेदार खाना खाने से समय के साथ कोलन यानी आंतों में गंदगी जमा होने लगती है. इससे मल त्याग करना मुश्किल हो जाता है और शरीर को और भी कई बीमारियां घेरने लगती हैं. ऐसे में कोलन का क्लीन रहना बेहद जरूरी है. इसके लिए सद्गुरु के नाम से फेमस ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) ने 3 आसान तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में सद्गुरु बताते हैं, जिस तरह गलत खानपान आंतों में गंदगी को जमाने लगता है, ठीक उसी तरह कुछ खास चीजों का सेवन नेचुरल तरीके से मल त्याग को बढ़ावा भी दे सकते हैं. इसके लिए आप खासकर 3 चीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं.

क्या खाएं?

नीम और हल्दी 

सद्गुरु बताते हैं, अपने दिन की शुरुआत नीम और हल्दी खाकर करें. इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों को पीस लें और इसमें थोड़ा हल्दी पाउडर मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें.  सुबह खाली पेट नीम और हल्दी का मिश्रण लेना बहुत फायदेमंद होता है. नीम शरीर के अंदर मौजूद हानिकारक जीवाणुओं को खत्म करता है और पाचन तंत्र को साफ रखता है. वहीं, हल्दी के साथ लेने पर इसका असर और बढ़ जाता है. इससे शरीर की सफाई के साथ इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है.

त्रिफला का सेवन  

त्रिफला तीन फलों- आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण है. यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है. सद्गुरु के अनुसार, रात को सोने से पहले त्रिफला पाउडर को पानी, दूध या शहद के साथ लेना चाहिए. इससे सुबह पेट साफ होता है और कोलन स्वाभाविक रूप से स्वस्थ रहता है.

 

Related Post

Dev Uthani Ekadashi Upay: जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं? तो देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय

Posted by - October 31, 2025 0
Dev Uthani Ekadashi Upay: देवउठनी एकादशी का पावन पर्व इस साल 1 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन कई…

साल के आखिरी बड़ा मंगल पर करें ये खास पूजा, बरसेगा बजरंग बली का आशीर्वाद

Posted by - June 23, 2026 0
हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार, जिन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है, भगवान हनुमान की विशेष…

महाकाल मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड, आय 144 करोड़ के पार; लड्डू प्रसादी और चढ़ावे से बढ़ी कमाई

Posted by - June 24, 2026 0
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था ने आय का नया रिकॉर्ड बना दिया है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *