महागठबंधन का साझा घोषणापत्र जारी, जानें ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ में क्या हैं बड़े ऐलान

90 0

बिहार विधानसभा चुनाव में आज से प्रचार अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है. छठ महापर्व के समापन के साथ ही अब राजनीतिक माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है. पटना में आज महागठबंधन की तरफ से साझा चुनावी घोषणापत्र जारी किया गया. ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ शीर्षक घोषणापत्र को जारी करते वक्‍त तेजस्‍वी यादव सहित महागठबंधन के सहयोगी दलों नेता मंच पर मौजूद रहे. इनमें इनमें वीआईपी से मुकेश सहनी, कांग्रेस से मदन मोहन झा, आईआईपी से आईपी गुप्ता, माले से दीपांकर भट्टाचार्य और सीपीआई से रामनरेश पांडे मंच पर मौजूदगी देखी गई. महागठबंधन के घोषणापत्र में 20 महीने के अंदर परिवार के हर सदस्य को नौकरी, 200 यूनिट फ्री बिजली, जीविका CM दीदियों को नियमित करने और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने सहित कई बड़े वादे किए गए हैं.

इसके साथ ही सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने आज से राज्यभर में अपनी-अपनी सभाओं और जनसभाओं की शुरुआत कर दी है. पहले चरण के मतदान में अब केवल 10 दिन शेष हैं, ऐसे में उम्मीदवार और दल दोनों ही मतदाताओं तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक, एनडीए 30 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी कर सकता है, जिसका शीर्षक “विकसित बिहार”होगा. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छठ पूजा के बाद शुरू हुआ यह चरण चुनाव प्रचार का निर्णायक दौर साबित होगा, जहां नेताओं की भाषा और वादे दोनों पर जनता की नजर रहेगी.

Related Post

बिहार: मोकामा कांड पर तेजस्वी यादव ने कहा- “हत्या हुई लेकिन एक भी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं हुई”

Posted by - November 1, 2025 0
बिहार के मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की मौत सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस…

मंत्री दादा भुसे के बयान ने चौंकाया,एकनाथ शिंदे फिर से बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Posted by - November 28, 2025 0
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि राज्य के लोग एकनाथ शिंदे…

‘जिन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं, वे समाज तोड़ते हैं’, JDU प्रत्याशी श्रवण कुमार ने किया जीतने का दावा

Posted by - November 14, 2025 0
नालंदा: बिहार के नालंदा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी और मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू होते ही नालंदा कॉलेज केंद्र पहुंच…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *