कैटरीना कैफ 42 की उम्र में बनीं मां, इमोशनल हुए एक्ट्रेस के ससुर, लिखा-मेरे बच्चों पे और सबसे जूनियर…

81 0

Katrina Kaif Father in law shares post: कैटरीना कैफ के ससुरजी शाम कौशल ने दादा बनने की खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट के साथ भगवान का शुक्रिया कहा है.

कैटरीना कैफ 42 की उम्र में बेटे की मां बन गई हैं. इस मौके पर विक्की कौशल और उन्हें फैंस और सेलेब्स बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच कैटरीना कैफ के ससुरजी और विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने ‘दादा’ बनने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. शाम कौशल परिवार में खुशी की एक छोटी सी किरण – नन्हे कौशल का स्वागत करने के बाद अपनी खुशी संभाल नहीं पा रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि विक्की और कैटरीना कैफ ने शुक्रवार को अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया, जिसके बाद दादा शाम कौशल ने अपनी खुशी जाहिर की.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “शुक्रिया रब दा… (हाथ जोड़ने वाली इमोजी) कल से भगवान का मेरे परिवार पर इतने मेहरबान रहने के लिए, जितना भी शुक्र कर रहा हूं, उनके आशीर्वाद के सामने काम पड़ रहा है. भगवान बहुत दयालु हैं. भगवान की मेहरबानी ऐसी ही मेरे बच्चों पे और सबसे जूनियर कौशल पे बानी रहे. हम सब बहुत खुश हैं और बहुत धन्य महसूस कर रहे

उन्होंने आगे कहा, “दादा बनने पर बहुत खुशी हो रही है. भगवान सबका भला करे, रब रक्खा (हाथ जोड़ने वाली इमोजी).” शाम कौशल से पहले विक्की के छोटे भाई सनी कौशल ने ‘चाचू’ बनने पर अपनी खुशी जाहिर की थी. उन्होंने विक्की और कैटरीना के घोषणा वाले पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा, “मैं चाचा बन गया”

Related Post

अनुपम खेर ने अपनी 549वीं फिल्म का किया ऐलान, डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ शुरू की शूटिंग

Posted by - November 1, 2025 0
अनुपम खेर ने मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर अपनी 549वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस…

चक्रवात मोन्था की वजह से टली अल्लू अर्जुन के भाई की सगाई, अल्लू सिरीश ने दी जानकारी, लिखा- ‘भगवान का प्लान कुछ…’

Posted by - October 31, 2025 0
अल्लू सिरीश और नयनिका ने 31 अक्टूबर को हैदराबाद में एक आउटडोर सगाई करने का प्लान बनाया था, लेकिन चक्रवात…

39 साल पहले बंद हो गई थी 200 फिल्मों की शूटिंग और हो गए थे 150000 लोग बेरोजगार, फिर वैष्णो देवी पहुंचे कलाकार

Posted by - November 1, 2025 0
बॉलीवुड में साल 1986 में भंयकर हड़ताल हुई थी। इस दौरान सभी सेट पर ताले लग गए थे। 200 फिल्मों…

Baahubali: The Epic X review: प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ हिट या फ्लॉप! दर्शकों ने बताया फिल्म में कितना है दम

Posted by - October 31, 2025 0
एसएस राजामौली की ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर एक्स पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *