ऊपरी बाधाओं से बचने के लिए करें यह उपाय, दूर हो सकती है आपकी परेशानी

82 0

भूत प्रेत और ऊपरी चक्‍कर से बचने के आसान उपाय

चरक संहिता में भूतों, प्रेत बाधाओं और उसने प्रभावित लोगों के लक्षणों का जिक्र किया गया है। इसमें प्रेत बाधा से छुटकारा पाने के लिए बताए गए उपायों में से कुछ आसान उपाय यहां दिए जा रहे हैं।

1. हनुमान चालीसा और गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें और हनुमान जी का श्रृंगार करें व चोला चढ़ाएं।

2. ॐ या रुद्राक्ष का अभिमंत्रित लॉकेट पहनने और घर के बाहर दरवाजे पर ॐ लिखा त्रिशूल का प्रतीक लगाने भूत नहीं आते। मा‌थे पर चंदन या भभूति लगाने और कलाई में मौली बांधने से भी भूतों से रक्षा होती है।

3. दीपावली के दिन सरसों का तेल या शुद्ध घी का दिया जलाकर काजल बनाएं ‌फिर इसे आखों पर लगाएं। इस काजल से भूत, पिशाच आदि से और बुरी नजर से रक्षा होती है।

4. रात को भोजन करने के बाद और सोने से पहले पूजा घर या किसी पवित्र स्‍थान पर चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग जलाएं इससे आकस्मिक संकटों से मुक्ति मिलती है।

5. प्रेत बाधा दूर करने के लिए पुष्य नक्षत्र में धतूरे का पौधा जड़सहित उखाड़ कर उसे धरती में ऐसा दबाएं कि जड़ वाला भाग ऊपर रहे और पूरा पौधा धरती में समा जाएं। इस उपाय से घर में प्रेतबाधा नहीं रहती और व्यक्ति सुख-शांति का अनुभव करता है।

6. प्रेत बाधा निवारक मंत्र- ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ऊँ नमो भगवते महाबल पराक्रमाय भूत-प्रेत पिशाच शाकिनी डाकिनी यक्षणी पूतना मारी महामारी, यक्ष राक्षस भैरव बेताल ग्रह राक्षसादिकम् क्षणेन हन हन भंजय भंजय मारय मारय शिक्षय शिक्षय महामारेश्वर हुं फट् स्वाहा। इस हनुमान मंत्र का पांच बार जाप करने से कभी भूत निकट नहीं आ सकते।

7. अशोक वृक्ष के सात पत्‍ते मंदिर में रखकर पूजा करें। इनके सूखने पर नए पत्ते रखें और पुराने पत्तों को पीपल के पेड़ के नीचे दें। यह क्रिया लगातार सात दिन तक करने से भूत प्रेत भाग जाते हैं।

8. गणेश भगवान को एक साबुत सुपारी रोज चढ़ाएं और एक कटोरी चावल दान करें। माना जाता है कि इसे आपका घर भूत प्रेतों से मुक्त हो जाएगा।

9. मंगलवार या शनिवार के दिन बजरंग बाण का पाठ शुरू करें। यह भय और भूत भगाने का अच्छा उपाय है।

Related Post

Kaal Bhairav Jayanti 2025 Date: कालभैरव जयंती कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Posted by - November 7, 2025 0
Kaal Bhairav Jayanti 2025 Kab Hai: सनातन परंपरा में मार्गशीर्ष मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी अथवा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *