वॉशिंग मशीन में जूते धोना चाहते हैं? पहले जान लें ये जरूरी टिप्स, वरना हो सकती है बड़ी गलती

91 0

How To Clean Shoes In Washing Machine : जूते वॉशिंग मशीन में धोने से पहले कैनवास या सिंथेटिक मटेरियल चुनें, लेस और इनसोल्स अलग करें, लॉन्ड्री बैग का इस्तेमाल करें, माइल्ड डिटर्जेंट और जेंटल मोड रखें, स्पिन ड्रायर न करें।

Shoes Cleaning Hacks 

हम रोज जूते पहनते हैं। ऑफिस हो, वर्कआउट हो या कॉलेज, हर जगह इनका इस्तेमाल होता है। लेकिन अक्सर बारिश, धूल या पसीने की वजह से जूते गंदे हो जाते हैं और बार-बार उन्हें हाथ से धोना काफी झंझट भरा काम होता है. ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि क्यों न वॉशिंग मशीन में ही जूते धो लिए जाएं। अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो सावधान रहें – जूते मशीन में धोने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना आपके जूते या मशीन दोनों को नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मशीन में जूता धोने से पहले किन बातों को ध्‍यान में रखना बहुत जरूरी है।

मशीन में जूता धोने से पहले इन बातों का रखें ख्‍याल– 

सभी जूते मशीन में नहीं धोए जा सकते-

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हर तरह के जूते मशीन में धोने के लिए सही नहीं होते। लेदर, स्वेड या सिल्क फैब्रिक के जूते कभी भी मशीन में नहीं धोने चाहिए, क्योंकि इनमें इस्तेमाल हुआ मटेरियल पानी और रगड़ से खराब हो सकता है। केवल कैनवास, स्पोर्ट्स या सिंथेटिक मटेरियल वाले जूते ही मशीन वॉश के लिए सही माने जाते हैं।

धोने से पहले ये तैयारी करें-

जूते धोने से पहले उनकी लेस और सोल अलग कर दें। अगर जूतों पर बहुत ज्यादा मिट्टी या धूल जमी है तो पहले उन्हें सूखे ब्रश से साफ करें. इनसोल्स को बाहर निकाल लें, क्योंकि मशीन में धोने से वो सिकुड़ सकते हैं या उनकी शेप खराब हो सकती है। बेहतर होगा कि इनसोल्स को अलग से हल्के साबुन के पानी से धोकर सुखा लें।

जूते को प्रोटेक्ट करें-

वॉशिंग मशीन में जूते डालने से पहले उन्हें लॉन्ड्री बैग या तकिए के कवर में डालें। इससे जूते मशीन के अंदर ज्यादा उछलेंगे नहीं और उनकी शेप भी बनी रहेगी। साथ ही, कुछ पुराने तौलिये भी मशीन में डाल दें ताकि मशीन का संतुलन बना रहे और शोर कम हो।

 

डिटर्जेंट और वॉश मोड का ध्यान रखें

जूते धोते वक्त माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। पाउडर वाले डिटर्जेंट से जूतों के अंदर सफेद निशान पड़ सकते हैं. मशीन को हमेशा जेंटल या डेलिकेट साइकिल मोड पर चलाएं और पानी को ठंडा रखें। गर्म पानी जूतों के ग्लू को कमजोर कर सकता है और सोल अलग हो सकता है।

मशीन में स्पिन और ड्रायर का इस्तेमाल न करेंयह सबसे बड़ी गलती है जो लोग अक्सर करते हैं। जूतों को मशीन में या ड्रायर मोड पर चलाने से वो अपनी शेप खो सकते हैं. बेहतर होगा कि धोने के बाद जूतों से हल्का पानी झटक दें और उन्हें छांव में सूखने के लिए रख दें। धूप में सुखाने से जूतों का रंग उड़ सकता है या मटेरियल सख्त हो सकता है।

बदबू से बचाने का उपाय

अगर आपके जूतों में पसीने की बदबू आती है तो धोने से पहले बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। एक चम्मच बेकिंग सोडा जूतों के अंदर डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और फिर झाड़कर धो लें. इससे बदबू भी जाएगी और जूते फ्रेश महकेंगे।

मशीन और जूते दोनों की केयर करें

जूते धोने के बाद वॉशिंग मशीन को भी साफ करना जरूरी है. एक बार खाली मशीन को चलाकर अंदर बचा हुआ डिटर्जेंट या मिट्टी निकाल दें। ऐसा करने से मशीन की उम्र भी बढ़ेगी और अगले वॉश में कपड़े या जूते दोनों ज्यादा साफ निकलेंगे।

तो अगली बार जब भी आप जूते वॉशिंग मशीन में डालने का सोचें, इन टिप्स को याद रखें. थोड़ी सी सावधानी रखकर आप अपने जूतों को लंबे समय तक नया जैसा रख सकते हैं – वो भी बिना किसी मेहनत और नुकसान के।

Related Post

एक बार चख लिए पहाड़ी रेसिपी ‘पालक कापा’ का स्वाद तो सर्दियों में रोज खाने की करेंगे मांग, नोट करें विधि

Posted by - November 17, 2025 0
अगर आपको पहाड़ी व्यंजन पसंद हैं या आप कुछ नया और सेहतमंद खाना चाहते हैं, तो कापा एक रेसिपी है…

क्या गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाता है? गाजर खाने के नुकसान क्या हैं? गाजर किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? जानिए

Posted by - October 28, 2025 0
गाजर सर्दियों का सुपरफूड है ।इसे आंखों की रोशनी बढ़ाने का सबसे अच्छा फूड माना जाता है।लेकिन क्या वाकई ऐसा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *