किस समय खाना चाहिए सेब, सुबह या फिर रात में, कब सेवन करना ज्यादा फायदेमंद?

72 0

When to eat an apple: सेब खाने से आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकते हैं। लेकिन क्या आप पोषक तत्वों से भरपूर सेब खाने के सही समय के बारे में जानते हैं

सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सेब खाने की सलाह देते हैं। लेकिन बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सही मात्रा में, सही तरीके से और सही समय पर इस फल का सेवन करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेब में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, केरसेटिन, कैटचिन और क्लोरोजेनिक एसिड समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

कब खाना चाहिए सेब?

आयुर्वेद के मुताबिक रात में फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। सेब खाने के सही समय के बारे में बात की जाए, तो आपको सुबह के समय ही सेब का सेवन करना चाहिए। जब पेट पूरी तरह से खाली हो, तब पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन किया जा सकता है। आप दिन में भी सेब का सेवन कर सकते हैं। अगर आप रात में सेब खाना चाहते हैं, तो आपको सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले इस फल को खा लेना चाहिए।

गौर करने वाली बात

आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप रात में किसी फल का सेवन करते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ फलों को रात में कंज्यूम करने की वजह से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। कुल मिलाकर अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको सुबह के समय में फल का सेवन करने की कोशिश करनी चाहिए।

सेहत के लिए वरदान

सेब को सही मात्रा में, सही तरीके से और सही समय पर कंज्यूम किया जाए, तो कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी सेब का सेवन किया जा सकता है। क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो भी आप सेब को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। कुल मिलाकर सेब आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

Related Post

22% डायबिटीज पेशेंट्स को पड़ रहा दिल का दौरा, रामदेव ने बताए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के उपाय

Posted by - November 4, 2025 0
How To Control Blood Sugar Levels: क्या आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार हैं? अगर हां, तो…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *