हीरो एक्सट्रीम 125R डुअल – चैनल एबीएस भारत में हुई लॉन्च

94 0

Hero Xtreme 125R: हीरो एक्सट्रीम 125R डुअल – चैनल एबीएस भारत में हुई लॉन्च

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल Xtreme 125R का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.04 लाख रुपये रखी गई है। नई बाइक, नए फीचर्स और कलर ऑप्शन के साथ आई है , जबकि इसका इंजन पहले जैसा ही रखा गया है। हीरो Xtreme 125R में पहले जैसा ही 124.7cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.5 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

Hero Xtreme 125R की सबसे खास बात यह है कि यह अपनी श्रेणी की पहली बाइक है, जिसमें डुअल डिस्क ब्रेक्स और डुअल-चैनल ABS का फीचर दिया गया है। जिससे राइडर की सेफ्टी और कंट्रोल दोनों बढ़ जाते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्पोर्टी फील देने के लिए कंपनी ने इस बाइक को स्पोर्टी कम्यूटर सेगमेंट के लिए तैयार किया है।

नई Hero Xtreme 125R का पहले जैसा स्पोर्टी डिजाइन बरकरार रखा गया है। लेकिन कंपनी ने इसमें तीन रंग – ब्लैक पर्ल रेड, ब्लैक मैटशैडो ग्रे, और ब्लैक लीफ ग्रीन शामिल किए हैं। इन कलर ऑप्शन्स के साथ नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं, जिससे बाइक का लुक पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम नजर आने लगा है। इस नए वेरिएंट में हीरो ने Ride-by-Wire थ्रॉटल सिस्टम जोड़ा है। इसके साथ राइडर्स को अब तीन राइडिंग मोड्स पावर, रोड़ और इको का ऑप्शन मिलेगा। इन्हें कलर LCD स्क्रीन से कंट्रोल किया जा सकेगा, जो Glamour X बाइक में भी मिलती है।

हीरो की नई Xtreme 125R का मुकाबला TVS Raider , Honda CB125 Hornet , और Bajaj Pulsar N125 बाइक से है। हालांकि, 1.04 लाख रुपये की कीमत पर यह अपनी श्रेणी की सबसे प्रीमियम और हाई-टेक बाइक बन जाती है। टीवीएस रेडर बाइक के टॉप वेरिएंट की तुलना में यह 9,000 रुपये महंगी जरूर है , लेकिन रेडर बाइक में न तो डुअल-चैनल ABS है और न ही राइड बाय वायर टेक्नोलॉजी।

Related Post

जापान मोबिलिटी शो 2025: टोयोटा ने पेश किए भविष्य के वाहनों की झलक — कोरोला, लेक्सस एलएस और सेंचुरी कूप कॉन्सेप्ट बने आकर्षण का केंद्र

Posted by - October 29, 2025 0
टोयोटा कोरोला कॉन्सेप्ट — क्लासिक आइकन का भविष्य टोयोटा की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक कोरोला, जो 1966 से…

नए अवतार में लॉन्च हुई Hyundai Venue और Venue N Line, जबरदस्त डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और कीमत पर डाले एक नजर

Posted by - November 26, 2025 0
ऑटोमोबाइल लवर्स के लिए आज का दिन खास रहा, क्योंकि हुंडई इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV Hyundai Venue और इसके…

होंडा शाइन और हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक – आम जनता की पहली पसंद

Posted by - October 28, 2025 0
अगर आप जीएसटी कटौती के बाद होंडा शाइन और हीरो स्प्लेंडर प्लस – इन दोनों बाइक में से किसी एक को खरीदना चाहते हैं…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *