कातिलाना फिगर, चेहरे पर नूर, गजब हसीन से सुपरस्टार हीरो की भांजी, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से करेगी डेब्यू, अमिताभ के नाती संग लड़ाएगी इश्क

107 0

इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होने वाली है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य लीड रोल निभा रहे हैं और उनके साथ बेहद खूबसूरत हसीना इश्क लड़ाते नजर आने वाली हैं। इस हसीना का कनेक्शन सुपरस्टार से है।

साल 2025 बॉलीवुड में स्टारकिड्स के लिए खास साबित होने वाला है। इस वर्ष कई मशहूर परिवारों के बच्चे बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं। राशा थडानी, इब्राहिम अली खान और अमन देवगन के बाद अब साल के अंत में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रहे हैं और उनके साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया। सिमर भाटिया का एक्टिंग की दुनिया में ये पहला कदम होने जा रहा है। खुद अक्षय कुमार ने उनकी एंट्री की घोषणा की थी। सिमर बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत हैं, चलिए उनकी अदाओं पर एक नजर डालते हैं।

सिमर कौन हैं?

सिमर, अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है और वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने मामा की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते हुए सिमर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। उनका पहला प्रोजेक्ट है फिल्म ‘इक्कीस’, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। अलका भाटिया खुद एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं, हालांकि वह ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहतीं।

किसने की सिमर की परवरिश?

अलका भाटिया की पहली शादी 1997 में वैभव कपूर से हुई थी और सिमर उन्हीं की बेटी हैं। यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और दोनों का बाद में तलाक हो गया। इसके बाद अलका ने रियल एस्टेट उद्योग से जुड़े सुरेंद्र हीरानंदानी से 2012 में दूसरी शादी की, जो उस समय काफी सुर्खियों में रही। शुरुआती दौर में अक्षय कुमार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। सिमर की परवरिश अलका ने अपने भाई अक्षय कुमार के साथ मिलकर की है। दिलचस्प बात यह है कि सिमर अपने मामा का ही सरनेम इस्तेमाल करती हैं।

Related Post

25 की उम्र में डेब्यू, 4 फिल्मों के बाद बॉलीवुड से दूर हुईं सलमान की ‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस भूमिका चावला, 22 साल बाद लुक देखकर फैंस हैरान

Posted by - May 16, 2026 0
साल 2003 में रिलीज हुई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह…

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने कुनिका सदानंद को दिया धक्का, घरवालों का चढ़ा पारा

Posted by - October 31, 2025 0
बिग बॉस 19′ के कंटेस्टेंट्स आने वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक-दूसरे से भिड़ गए। जोड़ियों को सामान…

बॉलीवुड का यह स्टार अब साउथ में मचाएगा धमाल, ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल का खतरनाक अवतार आया सामने

Posted by - June 20, 2026 0
साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘द पैराडाइज’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *