सर्दियों में वॉटर हीटर रॉड का इस्तेमाल करते हैं? जानें जरूरी सावधानियां, वरना हो सकता है बड़ा खतरा

73 0

सर्दियों के मौसम में गर्म पानी की जरूरत बढ़ जाती है और ऐसे में कई लोग वॉटर हीटर रॉड (Immersion Rod) का इस्तेमाल करते हैं। यह किफायती होने के साथ-साथ पानी जल्दी गर्म कर देती है। लेकिन, इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करना बिजली के झटके, आग लगने या हादसे का कारण बन सकता है। इसलिए इसका उपयोग करते समय कुछ सावधानियां ज़रूर बरतनी चाहिए।

हीटर खरीदते समय क्या ध्यान रखें

  • हमेशा ISI मार्क और भरोसेमंद ब्रांडेड कंपनी का हीटर ही खरीदें।

  • हीटर कॉइल पर लगी सिलिका कोटिंग समय के साथ खराब हो जाती है, इसलिए बहुत पुराने हीटर का उपयोग न करें।

बाल्टी का सही चयन

  • यदि प्लास्टिक की बाल्टी उपयोग कर रहे हैं तो हीटर को बाल्टी की दीवार या हुक पर सीधा न टिकाएँ। गर्मी से प्लास्टिक पिघल सकता है।

  • प्लास्टिक की बाल्टी में हीटर रखने के लिए नीचे लकड़ी का टुकड़ा रखें।

  • एल्युमीनियम बाल्टी का उपयोग सुरक्षित माना जाता है।

  • लोहे की बाल्टी का उपयोग न करें, झटके लगने का खतरा बढ़ जाता है।

  • हमेशा ध्यान रखें कि हीटिंग कॉइल पूरा पानी में डूबा हो, वरना कॉइल जल सकती है।

किस तरह करें सुरक्षित इस्तेमाल

  • पानी गर्म होने के दौरान कभी भी हाथ डालकर जांच न करें
    हीटर बंद करने और प्लग निकालने के बाद ही पानी छुएं।

  • हीटर को बहुत देर तक चालू न छोड़ें। इससे उपकरण खराब हो सकता है और खतरा बढ़ जाता है।

  • बाथरूम में लगे 2-in-1 वॉटर हीटर से बचें। नमी के कारण बिजली का झटका लगने की संभावना रहती है।

  • ध्यान रखें कि हीटर पानी में डालने से पहले चालू न हो
    बिना पानी के कॉइल गर्म होकर फट सकता है और आग लग सकती है।

  • घर में छोटे बच्चे हों तो हीटर को उनकी पहुँच से दूर रखें।

  • गीले हाथ से प्लग या हीटर को कभी मत छुएं

  • बहुत पुराना या सस्ता हीटर न इस्तेमाल करें, समय-समय पर इसे बदलते रहें।

सावधानी ही सुरक्षा

थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा करवाने के लिए काफी है। इसलिए वॉटर हीटर का उपयोग हमेशा सावधानी और सही तरीके से करें।

Related Post

दूध को पाश्चराइज क्यों किया जाता है? आप शायद इसके बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे

Posted by - October 29, 2025 0
बाजार में मिलने वाला पैकेट वाला दूध पैकेजिंग से पहले पाश्चराइज किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि…

जरूरत की खबर- समय से पहले सफेद हो रहे बाल:हो सकती है जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स की कमी, जानें हेल्दी बालों के लिए क्या खाएं

Posted by - October 31, 2025 0
समय से पहले बाल सफेद होने में जेनेटिक्स की भूमिका है, लेकिन कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी से ये…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *