गुजरात सरकार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की

120 0

बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। राहत पैकेज का ऐलान करने से पहले सीएम भूपेंद्र पटेल और अन्य मंत्रियों ने प्रभावित गांवों का दौरा भी किया।

गुजरात सरकार ने उन किसानों के लिए शुक्रवार को 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की, जिनकी फसलें हाल में हुई बेमौसम बारिश के कारण नष्ट हो गई थीं। कृषि मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता जीतू वघानी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किसानों को हुए नुकसान की व्यापक समीक्षा के बाद यह घोषणा की।

प्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर तक 22,000 रुपये प्रति हेक्टेयर

वघानी ने गांधीनगर में संवाददाताओं को बताया कि सरकार प्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर तक 22,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता प्रदान करेगी। मंत्री ने कहा, ‘किसानों को उनकी फसलों को हुए व्यापक नुकसान से शीघ्र उबरने में मदद करने के लिए, राज्य सरकार इस राहत पैकेज के तहत लगभग 10,000 करोड़ रुपये की कुल सहायता राशि वितरित करेगी।’

सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान

उन्होंने कहा, ‘अगर किसी किसान को लगता है कि नुकसान उठाने के बावजूद उसे लाभार्थियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है, तो भी वह सहायता के लिए आवेदन कर सकता है।’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान में मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि उनकी सरकार प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में पूरी सहानुभूति के साथ किसानों के साथ खड़ी है।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने प्रभावित गांवों का दौरा किया

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राहत पैकेज पर निर्णय लेने से पहले पटेल और अन्य मंत्रियों ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और किसानों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राज्य भर में फसलों को हुए व्यापक नुकसान को देखते हुए, मैं धरतीपुत्रों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा कर रहा हूं। इसके अलावा, राज्य सरकार 9 नवंबर से किसानों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर 15,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन की खरीद भी करने जा रही है।’

Related Post

बिहार के बाद NDA अब इन दो राज्यों में बनाएगी सरकार,’ अमित शाह ने अभी से कर दिया बड़ा ऐलान

Posted by - November 25, 2025 0
बिहार चुनाव परिणामों के बाद से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता गदगद हैं। बिहार के बाद अब अगले राज्यों…

पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक ‘जन सुराज पार्टी’ की संगठनात्मक इकाइयां भंग, करारी हार के बाद PK का बड़ा एक्शन

Posted by - November 24, 2025 0
बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत हुई है। विपक्षी पार्टियों की बुरी तरीके से हार हुई है।…

ममता बनर्जी की अपील बेअसर! TMC के अधिकांश हारे उम्मीदवारों ने स्वीकारा जनादेश, कोर्ट नहीं जाएंगे

Posted by - June 22, 2026 0
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर एक दिलचस्प स्थिति देखने को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *