पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक ‘जन सुराज पार्टी’ की संगठनात्मक इकाइयां भंग, करारी हार के बाद PK का बड़ा एक्शन

101 0

बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत हुई है। विपक्षी पार्टियों की बुरी तरीके से हार हुई है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के एक भी उम्मीदवार बिहार में चुनाव नहीं जीत सके।

बिहार के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को करारी हार मिली है। जन सुराज पार्टी ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों में एक भी सीटों में जीत नहीं दर्ज कर पाई। वहीं, अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करार हार के बाद शनिवार को पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पार्टी की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया।

अगले डेढ़ माह में स्थापित की जाएंगी नई इकाइयां

पार्टी प्रवक्ता सैयद मसिह उद्दीन ने एक बयान में कहा कि अगले डेढ़ माह में नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पटना में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की।

पार्टी के ये नेता रहे बैठक में मौजूद

बैठक में प्रशांत किशोर के साथ पार्टी के नेताओं, जैसे पूर्व सेना उपाध्यक्ष एस.के.सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.वी. गिरी भी उपस्थित थे। बयान में कहा गया कि पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्य की सभी 12 संभागों की जिम्मेदारी सौंपी है, जहां वे एक प्रभावी और सक्रिय संगठनात्मक ढांचा फिर से बनाएंगे।

ज्यादातर उम्मीदवार नहीं बचा पाए अपनी जमानत

पार्टी नेताओं की यह टीम हार के कारणों की पहचान करने और अनुशासनहीनता या आंतरिक विश्वासघात में दोषी नेताओं के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए विस्तृत चर्चा करेगी। जन सुराज पार्टी विधानसभा चुनावों में अपना खाता भी नहीं खोल पाई, और उसके अधिकांश उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

Related Post

बड़े फैसले लेंगे नीतीश कुमार! सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक आज, नरेंद्र नारायण यादव ‘प्रोटेम स्पीकर’ नियुक्त

Posted by - November 25, 2025 0
सरकार गठन के बाद नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक मंगलवार को होगी। इस बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी…

तमिलनाडु और उत्तराखंड में दिल दहलाने वाले बस हादसे, कुल 11 लोगों की मौत, 53 घायल

Posted by - November 24, 2025 0
तमिलनाडु के तेनकासी जिले के इडाइकल के पास कामराजपुरम इलाके में दिल दहलाने वाले बस हादसे की खबर सामने आई…

Nagrota By Election Result: नगरोटा में बीजेपी की बंपर जीत, जानिए देवयानी राणा कितने वोटों से हुईं विजयी

Posted by - November 15, 2025 0
नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्ट ने फतह हासिल कर ली है। बीजेपी कैंडिडेट देवयानी राणा…

टूटी पॉलिटिक्स, बिखरा परिवार… समेटने में जुटे लालू यादव को आई पुराने ‘संकटमोचकों’ की याद

Posted by - November 17, 2025 0
लालू फिलहाल पार्टी और परिवार दोनों तरफ से बड़े संकट में हैं. बात उनके हाथ से निकल चुकी है. ऐसे…

“हर गेंद पे जोश… ये है हमारी Team India”: गौतम अदाणी ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई

Posted by - November 3, 2025 0
अपनी पोस्ट में गौतम अदाणी ने लिखा, “टीम इंडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं… भारत और भारत की बेटियों के लिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *