जरूरी खबर: सरकार ने फैमिली पेंशन को लेकर किया बड़ा बदलाव, जान लें नया नियम वरना अटक सकती है पेंशन की रकम

107 0

Family Pension Rules 2025: कर्मचारी भविष्य और पेंशन विभाग (DoPPW) ने कहा है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी बैचलर या विधुर था और उसकी मृत्यु हो गई, तो उसके माता-पिता को बिना किसी आय की शर्त के फैमिली पेंशन मिल सकती है.

अगर आप किसी सरकारी कर्मचारी के माता-पिता हैं और उनकी मृत्यु के बाद फैमिली पेंशन पा रहे हैं, तो आपके लिए सरकार का नया नियम जानना जरूरी है. केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन से जुड़ा बड़ा बदलाव किया है. अब से हर साल दोनों माता-पिता को जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफकेट (Life Certificate) देना जरूरी होगा, तभी उन्हें 75% फैमिली पेंशन मिलती रहेगी.

कर्मचारी भविष्य और पेंशन विभाग (DoPPW) ने कहा है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी बैचलर या विधुर था और उसकी मृत्यु हो गई, तो उसके माता-पिता को बिना किसी आय की शर्त के फैमिली पेंशन मिल सकती है.

  • अगर दोनों माता-पिता जीवित हैं, तो उन्हें आखिरी वेतन का 75% पेंशन दिया जाएगा.
  • अगर सिर्फ एक माता या पिता जीवित हैं, तो उन्हें 60% पेंशन मिलेगा.

पहले नियमों में यह साफ नहीं था कि दोनों माता-पिता को अलग-अलग जीवन प्रमाण पत्र देना जरूरी है या नहीं. इसी वजह से कई मामलों में, एक माता-पिता की मृत्यु के बाद भी बढ़ी हुई पेंशन जारी रहती थी. अब सरकार ने इस गलती को सुधार दिया है.

अब हर साल देना होगा Life Certificate

नए नियम के तहत, दोनों माता-पिता को हर साल अपना लाइफ सर्टिफकेट जमा करना होगा.इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि 75% की बढ़ी हुई पेंशन केवल तब तक दी जाए जब तक दोनों जीवित हैं. अगर किसी एक की मृत्यु हो जाती है, तो पेंशन अपने आप 60% पर आ जाएगी.

Related Post

मारुति सुजुकी ने 39000 से ज्यादा Grand Vitara कारें वापस बुलाई, गाड़ी में सामने आई ये खतरनाक खामियां

Posted by - November 15, 2025 0
भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने लोकप्रिय SUV मॉडल ग्रैंड विटारा को लेकर बड़ा कदम उठाया…

भारत में आईपीओ की तेज़ी हमेशा विकास का संकेत क्यों नहीं होती? निवेशकों के लिए चेतावनी की घंटी

Posted by - October 30, 2025 0
भारत में आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) हमेशा विकास का संकेत नहीं होता, भले ही यह शेयर बाज़ार में उत्साह और…

1 नवंबर से लागू होंगे SBI कार्ड के नए नियम, इन ट्रांजेक्शन पर लगेगा एक्स्ट्रा 1% चार्ज; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Posted by - October 30, 2025 0
SBI कार्ड का नया चार्ज स्ट्रक्चर डिजिटल ट्रांजेक्शन पर कंट्रोल लाने की दिशा में कदम है, लेकिन आम ग्राहकों के…

PM Kisan 21st Installment: इन किसानों से सरकार ले सकती है 21वीं किस्त का पैसा? जानें सरेंडर करने का आसान तरीका

Posted by - November 21, 2025 0
PM Kisan 21st Installment Status: अगर कोई किसान पात्र नहीं है और उसने गलत तरीके से किसान सम्मान निधि योजना…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *