अमिताभ बच्चन हुए भावुक, नाती अगस्त्य की फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख कहा– ‘तुम खास हो…’

82 0

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ऐसे में उनके मेगास्टार नाना बिग बी ने अपने नाती के लिए बहुत प्यारा नोट लिखा है और अगस्त्य को आशीर्वाद दिया है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के बाद अब उनके नाती अगस्त्य फिल्मी दुनिया में धमाका करने वाले हैं। अगस्त्य जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। अगस्त्य नंदा अपनी फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं, जो दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इक्कीस का ऑफिशियल ट्रेलर भी सामने आया, जिसकी वजह से अगस्त्य छाए हुए हैं। इसी बीच, अब अपने नाती को एक्टिंग करता देख अमिताभ बच्चन भावुक हो गए हैं और उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें बॉलीवुड के मेगास्टार ने उनकी जमकर तारीफ की।

अगस्त्य की तारीफ में क्या बोले अमिताभ बच्चन?

अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार और दिल की बात फैंस के साथ शेयर करते हैं, जब उनके बेटे अभिषेक बच्चन की कोई नई फिल्म रिलीज होती हैं, तब भी वह कुछ न कुछ अभिषेक बच्चन के लिए पोस्ट शेयर करते हैं। अब उनके नाती अगस्त्य सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार नजर आने वाले हैं तो इस मौके पर उन्होंने एक स्पेशल नोट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। बता दें कि ‘इक्कीस’ का ट्रेलर खेत्रपाल के सफर की झलक पेश करता है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अपने साहस का परिचय दिया था।

अगस्त्य की पहली हिट सीरीज

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपनी दूसरी फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर चर्चा में हैं। यह उनकी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। इससे पहले वो जोया अख्तर की वेब सीरीज ‘द आर्चीज’ में नजर आए थे, जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

Related Post

पुष्पा के मेकर्स ला रहे हैं उससे भी बड़ी फिल्म! दो पार्ट में होगी रिलीज, 2026 में पहला पार्ट

Posted by - November 15, 2025 0
निर्देशक हनु राघवपुडी ने बताया मैत्री मूवी मेकर्स की ‘फौजी’ दो-भागों में बनेगी, दूसरा भाग होगा प्रीक्वल! “दूसरा इंस्टॉलमेंट एक…

2018 में आई इस फिल्म ने जीते 27 अवॉर्ड, बजट से 9 गुना ज्यादा की थी कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

Posted by - October 31, 2025 0
23 करोड़ रुपये में बनी वो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने अपने बजट से 9 गुना ज्यादा कमाई की। ये…

‘ग्राम चिकित्सालय 2’ का ट्रेलर रिलीज, भठकंडी में निरहुआ की एंट्री से बढ़ेगा मनोरंजन का डोज

Posted by - June 15, 2026 0
मुंबई: Gram Chikitsalay के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Prime Video की इस लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में…

धर्मेंद्र को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ इसलिए पहुंचे अस्पताल, ICU में भर्ती एक्टर की सनी-बॉबी कर रहे देखभाल

Posted by - November 1, 2025 0
एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल में हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी के आईसीयू में वह एडमिट हैं। उनकी तबीयत कैसी है, इसके…

OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT और थिएटर्स पर रिलीज होंगी ये 7 नई फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

Posted by - August 4, 2026 0
अगस्त का पहला सप्ताह मनोरंजन प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *