बिहार: मोकामा में चर्चित दुलारचंद यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई

68 0

बिहार के मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की मौत का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह बताई गई है।

मोकामा: बिहार विधानसभा चुनाव होने से पहले ही मोकामा चर्चा में आ गया है। यहां हुई दुलारचंद यादव की मौत से मोकामा समेत पूरे बिहार में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में मौत की वजह बताई गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला?

रिपोर्ट के मुताबिक, दुलारचंद यादव की मौत फेफड़ा फटने और सीने की कई पसलियां टूटने से हुई है। इन चोटों की वजह से उनको इंटरनल ब्लीडिंग हुई। डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण कार्डियो-पल्मोनरी फेल्योर विद ब्लंट इंजरी टू चेस्ट एंड हेड लिखा है। इसका मतलब है कि छाती और सिर पर जोरदार चोटों व फेफड़े फटने से उनके हृदय और सांस प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मोकामा में गुरुवार को दुलारचंद यादव की मौत हुई थी। उनके पैर में गोली भी लगी थी, जो उनके पैर के आरपार हो गई थी। दरअसल दुलारचंद यादव जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान तारताड़ गांव के पास पहुंचे थे, यहीं हिंसा भड़की, जिस दौरान उनकी मौत हो गई।

दुलारचंद को अनंत सिंह का पुराना विरोधी माना जाता था और पुलिस ने दुलारचंद के पोते की शिकायत पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह, उनके भतीजों रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। FIR में हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य धाराएं शामिल हैं।

Related Post

बिहार की हॉट सीट कहलगांव… NDA और महागठबंधन दोनों बागियों से परेशान, क्या कहता है समीकरण

Posted by - November 10, 2025 0
कहलगांव बिहार में उन गिनी चुनी सीटों में से एक है, जहां चौतरफा लड़ाई है. यहां महागठबंधन से राजद और…

बिहार में साथ क्यों नहीं दिख रहे PM मोदी और CM नीतीश? धर्मेंद्र प्रधान बोले- ये हमारी योजना का हिस्सा है

Posted by - November 11, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने इस सवाल का जवाब दिया है कि बिहार में…

यूपी बीजेपी में सब ठीक नहीं? उप-मुख्यमंत्रियों की अयोध्या दीपोत्सव में अनुपस्थिति से बढ़ीं चर्चाएं

Posted by - October 24, 2025 0
19 अक्टूबर को अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *