39 साल पहले बंद हो गई थी 200 फिल्मों की शूटिंग और हो गए थे 150000 लोग बेरोजगार, फिर वैष्णो देवी पहुंचे कलाकार

93 0

बॉलीवुड में साल 1986 में भंयकर हड़ताल हुई थी। इस दौरान सभी सेट पर ताले लग गए थे। 200 फिल्मों की शूटिंग बंद हो गई थी, जिससे डेढ़ लाख वर्कर्स बेरोजगार हो गए थे। जानिए क्या थी वजह-

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने शनिवार, 1 नवंबर को सोशल मीडिया पर उस दौर को याद किया, जब इंडस्ट्री में हड़ताल चल रही थी और सेट पर ताले लगे थे। उन्होंने ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे घोड़े पर सवार होकर इंडस्ट्री के साथी कलाकारों के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर निकलते दिख रहे हैं।

निर्देशक ने तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘साल 1986 में जब इंडस्ट्री में हड़ताल चल रही थी और सेट पर ताले लगे थे, तब हम वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए निकले थे। इस यात्रा के बाद जब इंडस्ट्री दोबारा खुली, तो सिने वर्कर्स की मदद के लिए होप 86 शो आयोजित किया गया।

बोनी कपूर हड़ताल खत्म करने के लिए गए थे वैष्णो देवी

उन्होंने बताया कि तस्वीरों में उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकार नजर आ रहे हैं, जिनमें पद्मिनी, अशोक, पूनम, मैं और सुरेश (नायडू) बाबू शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘हम सब पहाड़ चढ़कर माता वैष्णो देवी से प्रार्थना करने जा रहे थे कि हड़ताल खत्म हो जाए, इंडस्ट्री फिर से चलने लगे, सभी फिल्मों का काम आगे बढ़े, एसोसिएशन के सदस्यों को उनके मेहनताने में सही बढ़ोतरी मिले, और हड़ताल के कारण रुकी हुई फिल्में दोबारा रिलीज हो सकें।’

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे एक्टर्स

साल 1986 में एक ऐसा भी समय आया,जब महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म टिकटों पर भारी-भरकम टैक्स लगा दिया था। ऐसा होते देख मनोरंजन जगत के कई दिग्गजों ने इसे जनता पर अन्याय माना और सड़कों पर उतर आए, जिनमें राज कपूर, देव आनंद, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, और रणधीर कपूर जैसे सितारे शामिल थे।

Related Post

रामायण के लक्ष्मण अब कर रहे ऑर्गेनिक खेती, 65 की उम्र में उगा रहे सब्जियां, फल और काजू

Posted by - June 15, 2026 0
दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक Ramayan में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले Sunil Lahri इन दिनों अपनी…

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes: जीवन का नजरिया बदल देंगी सरदार वल्लभभाई पटेल की ये बातें, यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार

Posted by - October 31, 2025 0
Sardar Vallabhbhai Patel Quotes: आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर यहां पढ़ें…

‘रामायण’ में राम बने रणबीर कपूर पर उठे सवाल, तो सपोर्ट में उतरे सद्गुरु, बोले- ‘उनसे भगवान राम बनने की उम्मीद…’

Posted by - October 30, 2025 0
रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव किए है। उन्होंने न केवल शराब छोड़ दी है,…

14 अगस्त को होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भिड़ेगी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से

Posted by - August 5, 2026 0
स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक ओर इमरान हाशमी…

क्या शाहरुख खान ने किया ब्रेड पिट को कॉपी? ट्रोल करने से पहले जान लें सच्चाई

Posted by - November 3, 2025 0
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म टाइटल रिवील किया गया और इसके साछ ही शाहरुख…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *