पीएम मोदी के दिल में बिहार, बिहारियों के दिल में पीएम मोदी… महाराष्ट्र सीएम फडणवीस

94 0

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी पीएम मोदी की यात्रा को एनडीए के लिए बेहद फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा, “जब भी प्रधानमंत्री आते हैं, हमारे गठबंधन को लाभ होता है. उनकी यात्राएं लोगों के उत्साह को बढ़ाती हैं और जनता के विश्वास को मजबूत करती हैं.”

बिहार में 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग की जाएगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं. एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने पीएम मोदी की लोकप्रियता और बिहार से उनके गहरे रिश्ते को लेकर प्रतिक्रिया दी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बिहार से भावनात्मक जुड़ाव बेहद खास है. पीएम मोदी के दिल में बिहार है और बिहारियों के दिल में मोदी. यह रिश्ता बहुत गहरा है, आज प्रधानमंत्री का बिहार में शानदार स्वागत होगा.

चिराग पासवान ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी पीएम मोदी की यात्रा को एनडीए के लिए बेहद फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा, “जब भी प्रधानमंत्री आते हैं, हमारे गठबंधन को लाभ होता है. उनकी यात्राएं लोगों के उत्साह को बढ़ाती हैं और जनता के विश्वास को मजबूत करती हैं.” चिराग ने आगे कहा कि केंद्र में पीएम मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ही राज्य को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ा सकती है. अगले पांच साल बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे, यह प्रदेश के लिए स्वर्णिम काल साबित होगा.

पीएम मोदी की ऐतिहासिक सभा

उधर, नवादा में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर माहौल और भी उत्साहपूर्ण है. भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री के चौथे नवादा दौरे को लेकर लोगों में खासा जोश है. उन्होंने कहा, “पिछले चार दिनों से चक्रवात का असर होने के बावजूद सभी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मगध में देश के शीर्ष नेता का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.” विवेक ठाकुर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होने वाली है. हर गांव से लोग प्रधानमंत्री मोदी को देखने आएंगे. यहां कोई जाति या समुदाय की बाधा नहीं है. मंच छोटा हो सकता है, लेकिन भीड़ बहुत बड़ी है. बिहार के नवादा जिले में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Related Post

राजस्थान में 125 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश:हिमाचल में तापमान -1.2 डिग्री; देश में कड़ाके की सर्दी में देर, नवंबर में बारिश के आसार

Posted by - November 1, 2025 0
राजस्थान में 125 सालों के बाद 2025 में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में जुलाई से सितंबर तक, 715.2…

बिहार कांग्रेस नेता: ‘ओवैसी की सांप्रदायिक बयानबाजी (विपक्ष के नुकसान में) एक कारक थी…जीविका दीदियों ने मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की’

Posted by - November 17, 2025 0
निवर्तमान बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता शकील अहमद खान, बिहार विधानसभा चुनाव हारने वाले महागठबंधन के…

PM विकसित भारत रोजगार योजना की बड़ी सौगात, युवाओं के खातों में पहुंचे ₹2400 करोड़

Posted by - June 19, 2026 0
देश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा…

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- अभी हमारी 3 मांगें बाकी हैं

Posted by - July 25, 2026 0
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल कॉक्रोच जनता पार्टी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *