डिप्टी सीएम ने कहा था कि RJD MLC नशे में है, मेडिकल जांच में आई ये रिपोर्ट, पढ़ें

84 0

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और RJD के MLC अजय कुमार के बीच हुई बहसबाजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ है.

बिहार चुनाव के पहले चरण के दौरान जहां एक तरफ बंपर वोटिंग ने सभी का ध्यान खींचा वहीं दूसरी तरफ RJD MLC अजय कुमार और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बीच हुई तू-तू मैं-मैं ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी. दोनों नेताओं का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ. इस वीडियो में आप भी सुन सकते हैं कि विजय सिन्हा RJD के MLC को बार-बार शराब के नशे में बता रहे हैं. विजय सिन्हा कह रहे हैं कि पहले इस बात की जांच करो कि आखिर शराबबंदी के इस माहौल में इसे दारू मिली कहां से.

उन्होंने RJD MLC पर गुंडई करने और ग्रामीणों को धमकाने का भी आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वो इस बात की जांच करे कि RJD का MLC कितने नशे में है और उसे दारू मिली कहां से. विजय सिन्हा के इन आरोपों पर RJD के MLC अजय कुमार ने कहा कि तु्म्हारे कहने से जांच नहीं होगी, मैंने कोई शराब नहीं पी है. जहां जांच करानी होगी कराऊंगा लेकिन तुम अपने काम से काम रखो. इस चुनाव में तुम्हारी जमानत जब्त होने वाली है. इसलिए तुम इतने तिलमिलाए हुए हैं.

विजय सिन्हा से हुई बहस के दौरान अपने पर शराब के नशे में होने के आरोपों की जांच कराने के लिए आरजेडी एमएलसी अजय कुमार कबैया थाना पहुंचे. यहां उन्होंने ब्रेथ एनालाइजर से अपनी जांच करवाई. इस जांच में पता चला कि जिस समय उनकी विजय सिन्हा से बहस हुई उस दौरान वो नशे में नहीं थे. उन्होंने कोई शराब नहीं पी हुई थी.

आपको बता दें कि दोनों नेताओं के बीच हुई बहस के दौरान RJD MLC अजय कुमार ने विजय सिन्हा से कहा था कि तुम हो क्या, तुम अपने आपको क्या समझते हो.. तुम अपने आप को क्या समझते हो.इसपर विजय सिन्हा ने कहा कि तुम दारू पीकर हंगामा करते हो. इसपर RJD के एमएलसी तैश में आ गए और बोलने लगे कि तुम्हारा जमानत जब्त हो गया है. फिर विजय सिन्हा ने कहा था कि प्रशासन से किसी को बुलाओ जल्दी, ये यहां दारू पीकर हंगामा कर रहा है. ये दारू पीकर हंगामा कर रहा है. इसका नाक मुंब सब चढ़ा हुआ है. फिर RJD के MLC ने कहा कि 14 नवंबर को नाक मुंह तो तुम्हारा उतार देंगे जब रिजल्ट आएगा.

Related Post

जैश की लेडी कमांडर है फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीना, भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग बनाने की थी जिम्मेदारी

Posted by - November 11, 2025 0
जैश ने महिलाओं को धार्मिक जिम्मेदारियों और जिहाद के नाम पर जोड़ने की योजना बनाई है, जिसमें उन्हें प्रशिक्षण देकर…

पीएम मोदी के दिल में बिहार, बिहारियों के दिल में पीएम मोदी… महाराष्ट्र सीएम फडणवीस

Posted by - November 3, 2025 0
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी पीएम मोदी की यात्रा को एनडीए के लिए बेहद फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा, “जब…

टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई’

Posted by - July 25, 2026 0
पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

राजस्थान में 125 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश:हिमाचल में तापमान -1.2 डिग्री; देश में कड़ाके की सर्दी में देर, नवंबर में बारिश के आसार

Posted by - November 1, 2025 0
राजस्थान में 125 सालों के बाद 2025 में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में जुलाई से सितंबर तक, 715.2…

E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा कदम, 100 लोगों संग पीएम मोदी को सौंपेंगे 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका

Posted by - August 3, 2026 0
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *