घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली में आज 2 बजे तक बंद रहेंगे ये रास्ते

79 0

‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज इंदिरा गांधी स्टेडियम में बड़ा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके चलते सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक मध्य दिल्ली में कई रास्ते बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और गलत पार्किंग से बचने की अपील की है।

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर आज शुक्रवार को दिल्ली में बड़ा समारोह हो रहा है। इसके चलते सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक मध्य दिल्ली के कई अहम रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन रास्तों से बचें और अपनी यात्रा पहले से प्लान करें। समारोह संस्कृति मंत्रालय की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। इसमें करीब 11 हजार मेहमान शामिल होंगे। सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए ITO और राजघाट इलाके के आसपास कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

ये सड़कें रहेंगी प्रभावित

‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम की वजह से जो सड़कें प्रभावित होंगी वे हैं:

  • बहादुर शाह जफर मार्ग
  • जवाहरलाल नेहरू मार्ग
  • महात्मा गांधी मार्ग
  • इंद्रप्रस्थ मार्ग
  • विकास मार्ग
  • सेक्रेटेरिएट रोड
  • वेलोड्रोम रोड

इसके अलावा शांति वन क्रॉसिंग, राजघाट, भैरों मार्ग, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर, आईपी फ्लाईओवर, सलीम गढ़ बाईपास, डब्ल्यू पॉइंट, दिल्ली गेट और राजघाट-किशन घाट/पावर हाउस रोड से जुड़े रास्तों पर भी जाम या डायवर्शन हो सकता है।

स्टेडियम में कैसे होगी एंट्री

स्टेडियम में आने वाले मेहमानों के लिए खास गेट तय किए गए हैं:

  • गेट 1, 2, 3, 7 और 8 (पूर्वी तरफ) – वेलोड्रोम रोड या सेक्रेटेरिएट रोड से
  • गेट 19, 21, 22 और 23 (पश्चिमी तरफ) – महात्मा गांधी मार्ग या रिंग रोड से

गलत जगह गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई

कार्यक्रम के दौरान वेलोड्रोम रोड, सेक्रेटेरिएट रोड, इंद्रप्रस्थ मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, विकास मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग/रिंग रोड, सलीम गढ़ बाईपास और पावर हाउस रोड पर गाड़ी खड़ा करना मना है।  गलत जगह खड़ी गाड़ियों को टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी। ट्रैफिक पुलिस ने कहा, ‘यात्रियों से गुजारिश है कि वे इन घंटों में इन रास्तों से बचें ताकि परेशानी न हो।’

Related Post

आजम खान और बेटे अब्दुल्लाह को 7-7 साल की सजा, PAN कार्ड बनवाने के मामले में दोषी करार

Posted by - November 17, 2025 0
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान तथा उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम खान को…

Atal Canteen Food: 5 रुपये में भरपेट खाइए पौष्टिक खाना, दिल्ली में यहां हुआ ”अटल कैंटीन” का शिलान्यास, देखें सुविधाओं की लिस्ट

Posted by - November 22, 2025 0
Atal Canteen Delhi: दिल्ली के जो लोग गरीब हैं, अपने लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं कमा पाते हैं,…

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹5960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, बेटियों के विवाह, स्कूल अपग्रेडेशन और किसानों को राहत

Posted by - June 23, 2026 0
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री Mohan Yadav की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा, किसान कल्याण…

अयोध्या में पवन पांडेय पर अखिलेश का बड़ा दांव, क्या 2027 चुनाव में सपा को मिलेगा ब्राह्मण वोटों का साथ?

Posted by - August 7, 2026 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी चुनावी रणनीति के संकेत देने शुरू कर दिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *