राहुल वी एस भारत के 91वें ग्रैंडमास्टर बने, एशियाई जूनियर चैंपियन भी हैं राहुल

87 0

राहुल वीएस छठी आसियान व्यक्तिगत चैंपियनशिप को एक राउंड शेष रहते हुए जीतकर देश के 91वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं.

भारतीय शतरंज खिलाड़ी राहुल वीएस छठी आसियान व्यक्तिगत चैंपियनशिप को एक राउंड शेष रहते हुए जीतकर देश के 91वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं. यह 21 वर्षीय खिलाड़ी एशियाई जूनियर चैंपियन भी है. वह 2021 में अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे.

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के अध्यक्ष नितिन नारंग ने एक्स पर लिखा, ‘‘राहुल वी एस को एक राउंड शेष रहते आसियान व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीतने और इस प्रक्रिया में देश के 91वें ग्रैंडमास्टर बनने पर हार्दिक बधाई. आपको आगे भी कई उपलब्धियां हासिल करने और भारत को गौरवान्वित करने में निरंतर सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’

फिलीपीन्स में आसियान व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में राहुल ने जीत हासिल करके अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया. वह पिछले दो सप्ताह के अंदर ग्रैंडमास्टर बनने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. उनसे पहले युवा खिलाड़ी इलमपर्थी ए आर ने 30 अक्टूबर को यह उपलब्धि हासिल की थी.

Related Post

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर, रणजी के स्टार आकिब नबी को पहली बार मिला टीम इंडिया का बुलावा

Posted by - August 3, 2026 0
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया…

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद क्या से क्या हो गया? टीम इंडिया ने 13 महीनों में देखे ऐसे-ऐसे दिन

Posted by - November 17, 2025 0
गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने की घोषणा 9 जुलाई 2024 को की गई थी. जुलाई…

अभिषेक शर्मा के 5 अनोखे रिकॉर्ड, 1 साल पहले बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड; 100 छक्कों का भी कारनामा

Posted by - September 4, 2026 0
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज 4 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमृतसर में…

वह जीनियस है…’, नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत के इस क्रिकेटर को बताया टी-20 का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज

Posted by - November 7, 2025 0
Navjot Singh Sidhu react on Abhishek Sharma: आईपीएल में हैदराबाद के मैच खत्म होने के बाद सिद्धू ने अभिषेक के पूरे…

IND vs SL: ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका, 3 छक्के लगाते ही बनाएंगे महारिकॉर्ड

Posted by - August 8, 2026 0
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *