बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर क्या खेल करेंगे? देखिए नई पार्टियों ने डेब्यू में क्या किया

93 0

बिहार चुनाव में सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर का जबरदस्त असर दिखा है. उनकी सभाओं में भीड़ भी जुटी है. लेकिन ग्राउंड जीरो पर काम कर रहे एक्सपर्ट का कहना है कि सोशल मीडिया पर जैसा पीके का असर दिख रहा है, वैसा ग्राउंड जीरो पर नहीं है.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार शाम NDTV पर कई इलेक्शन एक्सपर्ट और नेताओं के साथ खास चर्चा की. जिसमें प्रशांत किशोर के असर पर भी खूब बात हुई. इस खास प्रोग्राम में सी-वोटर के फाउंटर यशवंत देशमुख, वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला, सतीश के सिंह, विजय त्रिवेदी, इलेक्शन एक्सपर्ट अमिताभ तिवारी सहित कई अन्य एक्सपर्ट मौजूद रहे. NDTV के प्रधान संपादक राहुल कंवल के साथ हुई खास चर्चा में एक रोचक जानकारी उन राजनीतिक दलों पर के बारे में सामने आई, जिन्होंने अपने डेब्यू पर ही बड़ा धमाका किया था.

साल 1983, आंध्र प्रदेश में एनटी रामाराव का बड़ा धमाका

साल 1983 में आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में अभिनेता से राजनेता बने एनटी रामाराव की पार्टी TDP ने बड़ा धमाका किया था. टीडीपी का यह पहला चुनाव था और पहले ही चुनाव में टीडीपी ने 46 प्रतिशत वोट के साथ 294 में से 202 सीटों पर जीत हासिल की. एनटी रामाराव की पार्टी को मिली इस बड़ी जीत के साथ ही आंध्रा से कांग्रेस सत्ता से दूर हो गई है.

साल 1985, असम में प्रफुल्ल महंता का धमाका

1983 में जैसा धमाका आंध्रा में हुआ, वैसा ही कुछ दो साल बाद असम में देखने को मिला. असम में 1985 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रफुल्ल महंता की पार्टी असम गण परिषद ने 35 प्रतिशत वोट के साथ कुल 126 में से 64 सीटों पर जीत हासिल की. इस बड़ी जीत के साथ पहली बार की पार्टी असम गण परिषद राज्य में सत्ता में आई.

साल 2013, दिल्ली में केजरीवाल का धमाकेदार डेब्यू

1985 के बाद अलग-अलग राज्यों में हुए चुनाव में कई नए राजनीतिक दल आए और गए. फिर आया साल 2013. इस साल दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की नई नवेली पार्टी आम आदमी पार्टी ने 30 प्रतिशत वोट के साथ कुल 70 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की. बाद में दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को दो बार सीएम बनाया.

Related Post

केरल स्थानीय निकाय चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 38,994 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

Posted by - December 11, 2025 0
Kerala Local Body Elections 2025: चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड…

केदारनाथ धाम में श्रद्धालु छोड़ गए 2300 टन कूड़ा, कपाट बंद होने के बाद चलाया गया अभियान

Posted by - November 18, 2025 0
रुद्रप्रयाग: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में इस बार 17.68 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए. वहीं यात्रियों के धाम पहुंचने…

पटना की शहरी सीटों पर घटता मतदान प्रतिशत, क्या बीजेपी के गढ़ में सेंध की उम्मीद जगा रहा है विपक्ष?

Posted by - October 28, 2025 0
पटना के सेंट्रल में कुम्हरार विधानसभा चुनाव में सन 2020 में कुल मतदान करीब 35.73 % रहा और बीजेपी महज़…

पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक ‘जन सुराज पार्टी’ की संगठनात्मक इकाइयां भंग, करारी हार के बाद PK का बड़ा एक्शन

Posted by - November 24, 2025 0
बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत हुई है। विपक्षी पार्टियों की बुरी तरीके से हार हुई है।…

बिहार में साथ क्यों नहीं दिख रहे PM मोदी और CM नीतीश? धर्मेंद्र प्रधान बोले- ये हमारी योजना का हिस्सा है

Posted by - November 11, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने इस सवाल का जवाब दिया है कि बिहार में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *