उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

87 0

पिथौरागढ़: गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग में गुरुवार देर रात्रि लगभग 11 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें एक युवक की मौत मौके पर हो गई थी और दूसरे की जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में उपचार के दौरान मौत हुई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में युवकों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार: पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पुलिस-प्रशासन के सख्ती और दावों के बाद भी आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. हादसों में कई घरों के चिराग बुझ गए हैं. वहीं गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि डूनी निवासी सुरेश सिंह (उम्र 30 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह, निवासी डूनी और पवन सिंह (उम्र 35 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम निगलटी गुरुवार दोपहर खटीमा ब्रेजा कार से घर को निकले.

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम: डूनी चहज मार्ग के पास कार लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कार चालक सुरेश सिंह निवासी ग्राम डूनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही गंगोलीहाट कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने गहरी खाई से घायल युवक को सड़क तक पहुंचाने के बाद 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा. जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है, दोनों युवक शादीशुदा थे. इधर घटना के बाद दोनों युवाओं के घर में कोहराम मच गया है.

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस: प्रभारी निरीक्षक गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी ने बताया कि गुरुवार देर रात्रि को कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी और पवन घायल हो गया था. घायल को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Related Post

Bihar Election 2025: भाजपा ने पहली बार दोनों डिप्टी CM को चुनावी अखाड़े में उतारा, क्या है ‘मिशन CM’?

Posted by - November 5, 2025 0
Bihar Election 2025 :भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनना चाहेगी तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ विजय सिन्हा सबसे प्रमुख चेहरों…

सपा नेता आजम खान को लखनऊ कोर्ट से बड़ी राहत, RSS को बदनाम करने के केस में बरी

Posted by - November 8, 2025 0
लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ आरएसएस को बदनाम करने…

Posted by - November 17, 2025 0
BRS विधायकों की अयोग्यता से जुड़े हाईप्रोफाइल मामले में CJI बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने तीखी टिप्पणी की.…

Bihar election first phase voting: पहले चरण की वोटिंग के बाद EC का बड़ा बयान, दोबारा मतदान नहीं होगा, जानें वजह

Posted by - November 8, 2025 0
बिहार में दोबारा मतदान नहीं होगा। चुनाव आयोग ने बड़ी बात कही है। इसके पीछे की वजह बताते हुए आयोग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *