तेजस्वी तुमसे न हो पाएगा… बिहार में NDA की सुनामी के बाद सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़

100 0

Bihar Election Results: देश में चुनाव का ऐसा रोमांचक माहौल हो और सोशल मीडिया के धुरंधर चकल्लस न लें, ऐसा कैसे हो सकता है. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर मीम्स की बाढ़ आ गई है

बिहार के चुनावी सड़क पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यान NDA ने लहरिया कट बाइक चला दी है. परफॉर्मेंस ऐसा कि विपक्ष में बैठा महागठबंधन पूरी तरह अवाक रह गया है. अगर एकतरफा मुकाबले से भी अधिक कुछ एकतरफा होता है, तो NDA ने वैसा वाला प्रदर्शन किया है. देश में चुनाव का ऐसा रोमांचक माहौल हो और सोशल मीडिया के धुरंधर चकल्लस न लें, ऐसा कैसे हो सकता है. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. चलिए आपको भी ऐसे ही कुछ मजेदार मीम्स दिखाते हैं.

एक मीम में पाकिस्तानी फैन की वायरल वाली तस्वीर पर जवाहर लाल नेहरू जी का चेहरा लहा है और उसपर लिखा है, “नेहरू जी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस का परफॉर्मेंट देखते हुए.” भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म भी 14 नवंबर को हुआ था और आज बिहार ने नतीजे भी आए हैं.

दरअसल जन सुराज पार्टी के लिए 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव डेब्यू चुनाव था लेकिन उसका परफॉर्मेंस निराशाजनक नजर आ रहा है. अब तक की काउंटिंग में जन सुराज को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है. एग्जिट पोल ने भी पार्टी के लिए खराब प्रदर्शन की भविष्यवाणी की थी, जिसमें 0 से 5 सीटों के बीच अनुमान लगाया गया था.

Related Post

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की

Posted by - November 13, 2025 0
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह ममता का साथ छोड़कर नई पार्टी बनाएंगे। पार्टी की रूपरेखा…

Posted by - November 17, 2025 0
BRS विधायकों की अयोग्यता से जुड़े हाईप्रोफाइल मामले में CJI बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने तीखी टिप्पणी की.…

मुंबई में CNG आपूर्ति बाधित, वाहनों की लंबी कतारें; ठाणे में पेड़ से टकराया केमिकल ले जा रहा ट्रक

Posted by - November 17, 2025 0
मुंबई में सोमवार को बड़ी संख्या में वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों में सीएनजी भरवाने के लिए लंबी कतारों के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *