अमेरिका से लाया गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, NIA ने कस्टडी में लिया, दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट ले जाएगी

98 0

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत में डिपोर्ट कर दिया गया है. NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अनमोल को 19 नवंबर को IGI एयरपोर्ट पर NIA और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया. उसे सीधे सुरक्षा घेरे में पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया गया, जहां NIA ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी |

अनमोल को 2022 से फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका में छिपा हुआ खोजा जा रहा था. वह बाबा सिद्दीकी, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी और विदेश से ऑनलाइन धमकी समेत 18 से अधिक गंभीर मामलों में आरोपी है. वह विदेश से ही आपराधिक गतिविधियों को निर्देशित करता था और एक्सटॉर्शन रैकेट चलाता था |

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के लिए करता था एक्टिव सपोर्ट

NIA की कार्रवाई में पकड़ा गया अनमोल बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक अहम सदस्य, 2020 से 2023 के बीच भारत में सक्रिय टेरर-सिंडिकेट चलाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था. जांच के अनुसार, वह गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के लिए विदेश से लगातार सपोर्ट देता था और कई आतंकी और गैंगस्टर गतिविधियों में उनकी मदद करता था |

अमेरिका में रहते हुए वह भारत में शूटर्स को निर्देश देता था और पूरी ऑपरेशनल चेन को नियंत्रित करता था. इसके अलावा, उसने ग्राउंड पर काम करने वाले गैंग के सदस्यों को शेल्टर, हथियार और अन्य लॉजिस्टिक सपोर्ट भी मुहैया कराया. उसकी गिरफ्तारी से NIA को उम्मीद है कि इस नेटवर्क की इंटरनेशनल कड़ियों पर बड़ी चोट पहुंचेगी |

अनमोल बिश्नोई US डिपोर्टेशन के बाद गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिका से डिपोर्टेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया. अनमोल 2022 से फरार था और वहीं से गैंग की गतिविधियों को संचालित कर रहा था |

NIA लंबे समय से उसकी लोकेशन और मूवमेंट पर नजर रख रही थी. मार्च 2023 में दायर चार्जशीट में एजेंसी ने उसकी भूमिका और कई मामलों में उसकी सीधे संलिप्तता की पुष्टि की थी. अनमोल की गिरफ्तारी के साथ वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों में पकड़ा गया 19वां आरोपी बन गया है. NIA का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंचेगी और गैंग के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच और तेज होगी |

Related Post

अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक में बड़ा फैसला, बनेगा ब्यूरो ऑफ पोर्ट सिक्योरिटी

Posted by - December 20, 2025 0
बंदरगाहों की सुरक्षा अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को बंदरगाह सुविधाओं के लिए…

देशभर में 10,389 KM हाई-स्पीड कॉरिडोर मंजूर, राजस्थान सबसे आगे; यूपी-हरियाणा में भी तेज़ी से बन रहे एक्सप्रेसवे

Posted by - July 23, 2026 0
देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। संसद…

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत, जो बनेंगे देश के अगले CJI? पढ़ें इनके वो 4 केस, जिसने देश में मचाया था बवाल

Posted by - October 28, 2025 0
जस्टिस सूर्यकांत ऐसे परिवार से नहीं थे जहां कानून का बोलबाला हो। उन्होंने अपना बचपन सुविधाओं से दूर, एक साधारण…

DIBD-DIC Recruitment 2026: 50 हजार रुपये सैलरी वाली यंग प्रोफेशनल भर्ती, नोएडा में नौकरी का मौका, 8 पदों पर आवेदन शुरू

Posted by - August 7, 2026 0
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत कार्यरत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) के डिजिटल इंडिया भाषिनी डिवीजन (DIBD) ने…

‘बंटवारा 1947’ का नया पोस्टर रिलीज, सनी देओल नहीं… इस बार दिखा श्रीकृष्ण का दिव्य रूप

Posted by - July 13, 2026 0
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *