इथियोपिया के ज्वालामुखी विस्फोट से उठी राख से कई भारतीय फ्लाइट्स कैंसिल, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

80 0

Ethiopia Volcano Ash LIVE News: इथियोपिया के ज्वालामुखी से उठी भारत के कई राज्यों तक पहुंची है. इसका असर दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में महसूस किया जा रहा है. नतीजतन कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द या डायवर्ट हुई हैं. राजधानी दिल्ली की हवा में धुंध की काली चादर पसरी हुई है.

Ethiopia Volcano Ash Live Updates: दिल्ली से करीब 4,500 किलोमीटर दूर इथियोपिया में हुई एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना ने भारत के कई राज्यों में चिंता बढ़ा दी है. हायली गुब्बी ज्वालामुखी लगभग 10,000 साल बाद फटा है और इसके साथ उठी राख का विशाल गुबार अब भारत तक पहुंच गया है. मौसम विज्ञान सेवा इंडियामेटस्काई वेदर के अनुसार, यह राख का बादल सोमवार रात पश्चिमी भारत में दाखिल हुआ और तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है.

कौन-कौन से इलाके प्रभावित हुए?

राख का गुबार सबसे पहले गुजरात में दाखिल हुआ और रात करीब 10 बजे तक राजस्थान, उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक फैल गया. बाद में यह हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच गया. विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना वायु गुणवत्ता और मौसम पर असर डाल सकती है.

ज्वालामुखी विस्फोट कितना बड़ा था?

हायली गुब्बी ज्वालामुखी के विस्फोट के दौरान राख का गुबार 10 से 15 किलोमीटर ऊंचाई तक उठा. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह बेहद दुर्लभ घटना है और इसके प्रभाव लंबे समय तक महसूस किए जा सकते हैं.

राख में क्या-क्या मिला है?

रिपोर्ट के अनुसार, यह राख का गुबार 100-120 किमी/घंटा की रफ्तार से भारत की ओर बढ़ा और 15,000 से 45,000 फीट की ऊंचाई पर फैल रहा है. इसमें ज्वालामुखीय राख, सल्फर डाइऑक्साइड, और कांच व चट्टान के सूक्ष्म कण शामिल हैं. ये तत्व वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं.

Related Post

‘अमेरिकी वर्कर्स को ट्रेन करो और घर जाओ…’ ट्रंप सरकार का नया H-1B वीजा प्लान; भारतीय IT प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा असर!

Posted by - November 13, 2025 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई वीजा पॉलिसी ने एक बार फिर भारतीय IT सेक्टर को चिंतित कर दिया है।…

वेनेजुएला पर मंडराते खतरे के बादल: अमेरिकी सैन्य तैनाती से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

Posted by - October 31, 2025 0
कैरेबियन सागर में हाल के दिनों में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त राज्य…

बलूचिस्तान में बगावत की आग भड़कने से दहशत में पाकिस्तान, लगाया इंटरनेट पर बैन

Posted by - November 13, 2025 0
बलूचिस्तान में बढ़ता असंतोष और अचानक भड़की आग पाकिस्तान का सबसे बड़ा और संसाधनों से भरपूर प्रांत—बलूचिस्तान—एक बार फिर उथल-पुथल…

भारत-चीन के बीच हुई कोर कमांडर स्तर की वार्ता, देशों पक्षों ने कही सीमा पर शांति और स्थिरता की बात

Posted by - October 29, 2025 0
भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की यह वार्ता 25 अक्टूबर को आयोजित की गई। कोर कमांडर स्तर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *